scriptदो मंजिला मकान में भीषण आग,भगदड़ मची | fire in house | Patrika News
धार

दो मंजिला मकान में भीषण आग,भगदड़ मची

आग की लपटें 30 फीट तक पहुंच गई थी, दो घंटे में पाया काबू, कोई जनहानि नहीं

धारNov 19, 2018 / 12:37 am

अर्जुन रिछारिया

dhar

दो मंजिला मकान में भीषण आग,भगदड़ मची

बदनावर.जवाहर मार्ग स्थित दो मंजिला मकान में रविवार तड़के भीषण आग लगने से लगभग 30 लाख रुपए का ऑइल पेंट एवं अन्य सामान राख हो गया। घटना का कारण शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। सुबह 4.30 बजे से आग की लपटें शुरू हुई। देखते ही देखते 30 बाय 80 का पूरा मकान धूं-धूं कर जलने लगा। आग की लपटेें लगभग 30 फीट उंची दिख रही थीं। बदनावर एवं बडऩगर से फायर फायटर ने दो घंटे में आग पर काबू पाया। सेवानिवृत कॉलेज प्राचार्य शांतिलाल सुंदेचा के मकान में आग लग गई। किराएदार यादव हार्डवेयर की दुकान में रखा ऑइल पेंट एवं हार्डवेयर सामान जल गया। मकान पुराना होकर सागवान की लकडिय़ों से बना होने एवं ऑइल पेंट आदि के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। हादसे के दौरान सुंदेचा इंदौर गए थे। घर में गैस सिलेंडर होने की जानकारी मिलते ही पड़ोसियों में घबराहट फैल गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और आग पर काबू पाने के जतन करते रहे, लेकिन आग बढ़ती गई। लोगों ने बिजली विभाग को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई, इस बीच पड़ोसियों ने भी एहतियात के तौर पर अपने घरों की लाइट के मेन स्वीच बंद कर गैस सिलेंडर आदि बाहर निकाल दिए।
रात 11 बजे से जलने की बू आ रही थी
पड़ोसी अभय सुंदचा ने बताया कि रात 11 बजे कुछ जलने की बदबू आने के कारण अपने तीन मंजिला मकान के सभी हिस्सों एवं बाहर भी देखा, लेकिन ऐसा कुछ नजर नहीं आया। सुबह 4.30 बजे आवाजें सुनकर बाहर आए तो तल हिस्से से आग की लपटे दिखाई देने लगी, जो देखते-देखते विकराल हो गई। संभवत: आग मकान के भीतर से ही लगना शुरू हुई थी।
महिलाओं ने जगाया लोगों को
पिपलेश्वर भजन मंडल की महिलाएं सुबह पेटलावद रोड स्थित आश्रम से भजन गाते फेरी लगाकर बैजनाथ मंदिर जाती हैं। महिलाएं जैसे ही सोमेश्वर चौराहा पहुंची तो मकान से आग की लपटेे निकलती देख जोर से चिल्लाकर लोगों को जगाया। हल्ला सुनकर लोगे बाहर निकले। इस बीच महिलाओं ने डायल 100 एवं सीएमओ सहित पुलिस को भी सूचित कर दिया। नपं अध्यक्ष अभिषेक मोदी जानकारी मिलते ही आ गए एवं मिडिल स्कूल टंकी पहुंच कर फायर फायटर एवं टैंकर भेजे। बाद में बडऩगर से भी फायटर आ गया, जिससे आग पर काबू पाया जा सका। नगर के युवकों ने भी अमले की मदद की।

Home / Dhar / दो मंजिला मकान में भीषण आग,भगदड़ मची

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो