scriptपक्षी और मछलियों की अठखेलियां कर रही आनंदित | Fish and birds play in the backwaters of Narmada | Patrika News
धार

पक्षी और मछलियों की अठखेलियां कर रही आनंदित

नर्मदा के बेकवाटर में मछलियां और पक्षी अठखेलियां कर रही है, ये दोनों लोगों को अपनी ओर आनंदित कर रहे है

धारMar 05, 2021 / 02:59 pm

vishal yadav

 Fish and birds play in the backwaters of Narmada

Fish and birds play in the backwaters of Narmada

बड़वानी. नर्मदा के बेकवाटर में मछलियों की बड़ी संख्या में तादाद बढऩे लगी है। वहीं ग्रीष्म ऋतु के आगमन के साथ सायबेरियन पक्षियों की आमद शुरु हो गई है। नर्मदा की सतह पर अठखेलियां करते पक्षी और पानी में क्रिड़ा करती मछलियां छोटी कसरावद पुल से गुजरने वालों को आनंदित कर रही है।

ये भी पढ़े…
घरोंदे बांट पक्षियों के संरक्षण का दिया संदेश
अंजड़. पक्षियों को संरक्षित करने एवं प्रकृति बचाने की मुहिम के तहत मंडलेश्वर की थेक्यु नेचर वेलफेयर सोसायटी के प्रमुख सुशील तारे के असमय निधन होने के बाद उनके द्वारा किए जा रहे पर्यावरण जनजागरण के कार्यों से प्रेरित होकर थेक्यु यू नेचर वेलफेयर सोसायटी द्वारा अंजड़ नगर में बुधवार को पक्षियों के लिए घरोंदे वितरित किए गए।
संस्था की मुहिम से प्रेरित होकर किया आयोजन
सेवा आश्रम के सतीश परिहार व राजू प्रजापत सहित अन्य सदस्यों ने बताया कि मंडलेश्वर की संस्था की मुहिम से प्रेरित होकर ये आयोजन किया गया। इसके तहत संस्था द्वारा दिए गए घरोंदों को वितरित कर पक्षियों के संरक्षण का संदेश दिया गया है। इन लकड़ी से बने घरोदों को इस प्रकार से बनाया गया है कि इन्हें आसानी से कहीं पर भी बिना किसी सहयोग के छायादार जगह पर लगाया जा सके, जिससे पक्षियों को इसमें रहने में आसानी हो। साथ ही कुछ सामाजिक बंधुओं ने आगे आकर अब घरोंदों की मांग भी की।
कई वर्षों से सामाजिक कार्य कर रही संस्था
सेवा आश्रम के युवाओं ने बुधवार सबसे पहले अंजड़ नगर के न्यायाधीश, तहसीलदार, थाना प्रभारी, सीएमओ को वितरण कर आमजनों में इनका वितरण किया गया। ज्ञात हो कि वर्षों से मंडलेश्वर की ये संस्था सामाजिक सरोकार के आयोजनों में स्वप्रेरणा से हिस्सा लेती रही है।संस्था के प्रमुख सदस्य सुशील तारे के पिता कमल तारे अंजड थाने पर बतौर एएसआई पदस्थ है। सुशील के जाने के बाद उन्होंने अंजड़ क्षेत्र में भी उसके द्वारा शुरू की गई मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए उनके द्वारा सभी को नि:शुल्क घरोंदे उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

Home / Dhar / पक्षी और मछलियों की अठखेलियां कर रही आनंदित

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो