scriptअपेक्स कॉलोनी में इक्रो फ्रेंडली के साथ हो रही स्वच्छता की पहल | Ganesh Utsav In Apex Colony | Patrika News
धार

अपेक्स कॉलोनी में इक्रो फ्रेंडली के साथ हो रही स्वच्छता की पहल

आयोजनों में दे रहे सामाजिक विकास का संदेश

धारSep 16, 2018 / 12:36 am

amit mandloi

Ganesh Utsav In Apex Colony

Ganesh Utsav In Apex Colony

धार. यूं तो दस दिन का गणेशोत्सव धार्मिक आयोजन है, लेकिन एक कॉलोनी के लोगों ने नवाचार करते हुए इसे जागरूकता अभियान बना दिया है। शहर की अपेक्स कॉलोनी में न केवल सार्वजनिक बल्कि घर-घर इक्रों फ्रेंडली गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। साथ ही सार्वजनिक गणेशोत्सव के आयोजन में कई प्रकार के सामाजिक संदेश भी दिए जा रहे है। जिनमें स्वच्छता, पर्यावरण, बेटी बचाओ जैसे संदेश है।
शहर अपेक्स कपाउंड रहवासी संघ ने कॉलोनी में इस साल गणेशोत्सव एक मिसाल बन गया। कॉलोनीवासियोंं ने अपने घरों पर मिट्टी के गणपति स्थापित किए।
इसके साथ ही संघ ने कॉलोनी में इक्रों फ्रेंडली गणेशमूर्ति की स्थापना की। अपेक्स कपाउंड रहवासी विवार को स्वच्छता संडे मनाएंगे। सभी रहवासी सुबह 9 से ११ बजे तक कॉलोनी के खाली प्लॉट को इस अभियान के तहत साफ करेंगे।
बढ़-चढक़र भागीदारी
अपेक्स कपाउंड रहवासी संघ अध्यक्ष नवनीत जैन ने बताया, पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए इस साल इक्रो फ्रेंडली गणेशोत्सव मनाने का निर्णय किया। उत्सव में विजेताओं को पौधे उपहार स्वरूप दिए जाते हैं। उत्सव में जितनी भी प्रतियोगिता हो रही है वह सभी सामाजिक संदेश के अंतर्गत की जाती है। इसमें बेटी बचाओ, पौधारोपण, स्वच्छता आधारित रहती है। कॉलोनी में करीब ७० परिवार है और सभी इस आयोजन में अभी भागीदारी बढ़-चढक़र दिखा रहे है। गणेश की आरती के बाद लकी ड्रॉ भी खोला जाता है और उनके विजेताओं को भी स्वच्छता संबंधित सामग्री उपहार स्वरूप दी जाती है।
बच्चों का क्लब भी बनाया
अध्यक्ष जैन ने बताया कि हमने कॉलोनी के बच्चों का एक क्लब भी बनाया है। अपेक्स बच्चा क्लब में कॉलोनी के बच्चे भी अतिरिक्त शिक्षण सामग्री को एकत्रित करके बस्तियों में वितरित भी करेंगे। जैन ने बताया कि गणेश वसर्जन भी कॉलोनी में कृत्रिम तालाब बनाकर किया जाएगा। गणेशजी को जो हार पहनाया जाता है उस हार को अगले दिन लोगों के घरों के बगीचे में डाल देते है जिससे खाद बन जाती है।

Home / Dhar / अपेक्स कॉलोनी में इक्रो फ्रेंडली के साथ हो रही स्वच्छता की पहल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो