must read :
एक से कर ली लवमैरिज, कुछ दिन बाद ले आया दूसरी दुल्हन, पहली पत्नी पहुंची थाने बडऩगर रोड आंजनाखेड़ी के पास तेज गति से बाइक चलाकर विहार कर रहे जैन संतों के काफिले को टक्कर मार देने से संत अर्हमरत्नसागर एवं मोक्षरत्नसागर को घायलावस्था में सरकारी अस्पताल बडऩगर ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद अर्हमरत्नसागर को इंदौर रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार आचार्य मृदुरत्नसागर के साथ संत मंडल ने बदनावर से बुधवार दोपहर बडऩगर की ओर विहार किया था। रात्रि विश्राम जैन पब्लिक स्कूल में करना था। संत मोक्षरत्नसागर व्हील चेयर पर बैठे थे । एक श्रावक धक्का दे रहा था कि अचानक पीछे से तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने व्हीलचेयर को टक्क मार देने से संत व्हीलचेयर सहित आगे चल रहे संत अर्हमरत्नसागर से टकरा जाने से उनके कूल्हे में गंभीर चोंटेे आई। संत मोक्षसागर एवं उनकी व्हीलचेयर धक्का दे रहा युवक भी घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही बदनावर से बड़ी संख्या में मूर्तिपूजक जैन श्रीसंघ के श्रावक बडऩगर अस्पताल पहुंच गए थे। हादसे के बाद बाइक सवार बाइक वही छोडक़र भाग गया।
must read :
हांगकांग का एनआरआई बताकर प्रमोटर ने एकेवीएन के अधिकारियों से की मुलाकात, अब धोखाधड़ी में उलझी कंपनी बाइक सवार घायल, इलाज के दौरान मौतबदनावर. पेटलावद रोड पर स्कार्पियो जीजे 22 ए 3033 के चालक ने ने बाइक सवार समंदरसिंह पिता उदयसिंह को टक्कर मार दी, जिसे गंभीरावस्था में सरकारी अस्पताल लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद रतलाम रैफर किया था जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। बाइक सवार पेटलावद रोड से होकर अपने गांव की ओर जा रहा था कि हादसा हो गया। गुरुवार को मृतक के भतीजे रधुवीरसिंह पिता नाहरसिंहने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है।