scriptप्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर किया बड़ा हमला, बोल दी ऐसी बात | highlights pm modi madhya pradesh visit attack on rahul gandhi | Patrika News

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर किया बड़ा हमला, बोल दी ऐसी बात

locationधारPublished: Mar 05, 2019 05:45:02 pm

Submitted by:

Manish Gite

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर किया बड़ा हमला, बोल दी ऐसी बात

pm modi

धार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर बड़ा हमला किया है। मोदी ने मध्यप्रदेश समेत तीन राज्यों में बनी कांग्रेस की सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार किसानों का कर्ज माफ नहीं कर पाई है। कांग्रेस अध्यक्ष ने घोषणा की थी कि यदि हमारी सरकार किसानों का कर्ज माफ नहीं कर पाई तो दस दिन में सीएम बदल देंगे। इसके बाद दूसरा सीएम कर्ज माफ करेगा। कांग्रेस का यह चुनाव जीतने का जुमला था।

 

मोदी ने कहा कि दस दिन में कर्ज माफ करने की घोषणा एक जुमला था। मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार के जाते ही प्रदेश की क्या हालत हो गई है। मोदी ने कमलनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब कर्ज माफी नहीं हो सकी तो मुख्यमंत्री को बदल देना चाहिए। मध्यप्रदेश में कई योजनाओं पर ब्रेक लग गया है।
और क्या कहा मोदी ने
-देश कह रहा गरीबी और भ्रष्टाचार हटाओ, वो कह रहे हैं कि मोदी हटाओ।
-मध्यप्रदेश सरकार किसानों की सूची नहीं बता पा रही है।
-चुनाव जीतने के लिए कर्ज माफी का जुमला दिया गया था।

एयर स्ट्राइक पर क्या बोले मोदी
मोदी ने कहा कि आज ऐसे समय में आया हूं जब हमले का मुंहतोड़ जवाब वायुसेना ने आतंकियों के घर में घुसकर दिया है। भारत ने अब आतंकियों और आतंकों के सरपरस्तों को डंके की चोंट पर कह दिया है कि अब उनके सामने सुधरने के अलावा कोई चारा नहीं है। अगर वे फिर भी नहीं सुधरेंगे तो फिर क्या किया जाएगा, क्या होगा ये भी उन्हें बता दिया गया है। आप मुझे बताइए आतंकियों को सजा देना जरूरी था या नहीं। आपका जवाब बड़े-बड़े लोगों के कानों तक पहुंचना चाहिए। हमारी वीर जवानों ने सही जगह वार किया या नहीं। क्या आपको हमारी सेना के पराक्रम पर गर्व है? देश को लगता है हमने सही, सारी दुनिया ने कह दिया कि हिंदुस्तान के लिए यही मार्ग था, लेकिन हमारे देश का दुर्भाग्य कि यहां ऐसे लोग जिन्हें ऐसा नहीं लगता है। जिस पार्टी ने सबसे लंबे समय तक देश पर शासन किया, जिस पार्टी के नेताओं ने हमारी पराक्रमी सेना के हाथ बांधकर रखे, उसके नेता अब हमारे वीर जवानों के सामर्थय पर सवाल उठा रहे हैं। इसमें मप्र के नेता और आगे नजर आ रहे हैं।

 

अफसोस है कि सेना से एयरस्ट्राइक का सबूत मांग रहे हैं

विधानसभा प्रतिपक्ष नेता गोपाल भार्गव ने कहा कि पीएम हमारे बीच आए। १६ को आना था। पुलवामा अटैक की वजह से पीएम इतने व्यथित हुए कि उन्होंने दौरा निरस्त कर दिया। घटना के बाद पीएम ने एयरस्ट्राइक का जो फैसला लिया उससे पूरा देश खुश है। अफसोस है मप्र के एक पूर्व मुख्यमंत्री आज हिंदुस्तान की सेना पर शंका कर रहे हैं। उनकी बीमारी ये है वे मोबाइल पर अंगुलिया नहीं चला लेते है उन्हें नींद नहीं आती। मप्र उन्हें बंटाधार मुख्यमंत्री के नाम पर जानते है। मप्र सरकार ने किसानों की लिस्ट नहीं भेजी। इस वजह से ६००० रुपए की मोदी सरकार की योजना से वे लाभांवित नहीं हो पाए। मैं कहना चाहता हूं मप्र के गरीब लोगों से बदला मत लो, बदला लेना है तो भाजपा से लो।

 

सेना और देश का मनोबल ऊंचा है

राकेश सिंह ने कहा कि दुनिया का सबसे सक्षम नेतृत्व हमारे पास है। यह इससे पता चलता है कि देश की सेना वही है, हथियार वही है, लेकिन मनोबल आकाश पर है। देश में यह पहली बार है पहले आतंकवादी हमला करते थे तब हम रिक्वेस्ट करते थे, लेकिन अब पाकिस्तान की सीमा में घुसकर तबाही मचाई। यह छोटी बात नहीं है। यह भारत के इतिहास में पहली बार हो रहा है। यहां जनता का मनोबल भी ऊंचा है। देश के गरीबों की चिंता हो रही है। उन्हें पता कि उनके सिर पर मोदी का हाथ है, इसलिए भविष्य सुरक्षित है।
नए भारत का उदय हो रहा है

शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान, आयुष्मान भारत, मेक इन इंडिया योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला रसोई गैस योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना, आतंकवाद के खात्मे, नोटबंदी और जीएसटी से एक नए भारत का उदय हो रहा है। नरेंद्र मोदी आज भारत के गरीबों का मान है, गरीबों का स्वाभिमान है, भारत को भगवान का वरदान है। देश को नोंच-नोंच कर खाने वाले सेना के एयरस्ट्राइक का सबूत मांग रहे हैं। कांग्रेस के शासन में मप्र में लूट मची है। दो महीने में उनकी कलई खुल गई है। 2 महीने हुए सरकार को आए क्या हाल हो रहे हैं। मामा की याद आ रही है या नहीं। एक ही काम तबादला, पैसे ले जाओ और आर्डर ले जाओ। जनता त्राहि त्राहि कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो