scriptजरूरतमंदों को कोई भोजन दे रहा है तो कोई बांट रहा खाद्य सामग्री | If someone is giving food to the needy, then someone is distributing | Patrika News
धार

जरूरतमंदों को कोई भोजन दे रहा है तो कोई बांट रहा खाद्य सामग्री

मूर्ति पूजक जैन श्रीसंघ ने बांटी राशन किट, पेटलावद रोड पर खोला चौका

धारMar 29, 2020 / 11:47 pm

shyam awasthi

जरूरतमंदों को कोई भोजन दे रहा है तो कोई बांट रहा खाद्य सामग्री

जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।

बदनावर. जिले से कई श्रमिक रोजी-रोजी की खातिर अन्य प्रदेश में मजदूरी करने गए थे। अब वे श्रमिक पुन अपने-अपने घर लौट रहे है। संसाधनों के अभाव में श्रमिक कई हजारों किलोमीटर की यात्रा करके आ रहे है। इस दौरान जिले से निकलने वाले श्रमिकों को संस्थाओं के सदस्य श्रमिकों को भोजन तो करवा रहे है। साथ ही उनको खाद्य सामग्री भी दे रहे है। वहीं कुछ संस्थाओं द्वारा मजदूरों को गंतव्य तक छुड़वाया जा रहा है। मूर्ति पूजक जैन श्रीसंघ भी आगे आकर जरूरतमंद परिवारों में राशन के किट उपलब्ध करा रहे हंै। किट में 2 किग्रा आटा, 500 ग्राम तेल, 250 ग्राम तुअर दाल, 100 ग्राम मिर्च एवं 200 ग्राम सींंगदाने उपलब्ध कराए जा रहे हैं। संघ सदस्य महेंद्र सुंदेचा, नितेश तांतेड़, महेंद्र चौपड़ा, नरेश चौपड़ा, चेतन रांका, अतुल बम, संजय चौपड़ा, छोटू सुंदेचा एवं मयंक सराफ सेवाएं दे रहे हैं। अणु सहयोग सेवा संस्था के सदस्य भी मानवता की सेवा में जुटे हैं।
संस्था के सदस्यों ने श्री शंखेश्वरपुरम तीर्थ के पास डेरों में लगभग 80 महिला-पुरुषों को चार पांच दिन तक के लिए राशन आटा, दाल, शकर, चावल, नमक, मिर्च मसाले के किट बांटे। बड़ी चौपाटी चैतन्यवीर हनुमान मंदिर परिसर में बैठे लगभग 20 यात्री जो उज्जैन या अन्य स्थानों पर जा रहे हैं। उन्हें लंच पैकेट वितरित किए। स्थानकवासी जैन समाजाध्यक्ष अशोक संघवी, अनूप जैन, राकेश संघवी, पंकज टच, रिंकू मंडलेचा, राजेश बाफना, अमित संघवी, अनिल चैधरी, राहुल धोका सहित सदस्य सेवाएं दे रहे हंै।
नगर की जनसेवक संस्था ने नर सेवा ही नारायण सेवा को चरितार्थ करने की पहल के दौरान आपदा के समय में पेटलावद रोड पर चौका ही खोल दिया है। प्रतिदिन 800 से एक हजार तक लंच पेकेट तैयार कर जरूरतमंदों के भोजन की व्यवस्था की जा रही है। श्री सब्जेश्वर महादेव मंडी व्यापारी संघ ने संस्था को 51 हजार रुपए की राशि एवं हसनअली बोहरा ने रोटी बनाने का भटटा दान में दिया है। राजेंद्र सराफ, संदीप पाटीदार, हरीश माहेश्वरी, कपिल नाहर, विक्रम ठाकुर, दीपक श्रीवास्तव, आदित्य जैन, प्रवीण शर्मा, सहित अनेक सदस्य व्यवस्था में जुटे है।
सिंघाना . लॉकडाउन के चलते सिंघाना में शनिवार शाम को गुजरात से लखनऊ की ओर लौट रहे 13 श्रमिकों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयं सेवकों एवं परमार्थ सेवा संस्था सिंघाना द्वारा यहां हरसिद्धि मंदिर में परिसर में सभी को रात्रि विश्राम कराया। इन श्रमिकों को उपचार एवं भोजन आदि की व्यवस्था स्वयंसेवक स्वयं सेवकों एवं सामाजिक संस्था द्वारा की जा रही है। वे अगले दिन के लिए भी भोजन आदि की व्यवस्था पैदल चलने वाले श्रमिकों के लिए कर रहे हैं। साथ ही संघ के स्वयंसेवक एवं परमार्थ सेवा संस्था द्वारा जरूरतमंदों को आटा , तेल अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।

मांडू. पर्यटन नगरी मांडू में लॉक डाउन के हो रहे लगातार उल्लंघन के कारण प्रशासन ने कड़ा निर्णय लिया है। नए निर्णय के अनुसार आगामी 5 दिनों तक बाजार पूरी तरह बंद रहेंगे। तहसीलदार जितेंद्रसिंह तोमर ने नगर परिषद सीएमओ संजय कानूनगो और टीआई करण सिंह परमार को सख्त निर्देश दिए हैं कि लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाए। असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करें। लोगों को घर से नहीं निकलने दिया जाए। जो उल्लंघन कर रहे हैं। उनके खिलाफ धारा 188 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए। इन 5 दिनों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। यदि किसी को कोई आवश्यकता हो तो वह हमें इस नंबर पर फोन करें, तत्काल उसकी समस्या का निराकरण होगा।
बदनावर . लॉक डाउन के दौरान पुलिस अमला खुद बाहर रहकर लोगों से घरों में रहने गुहार लगा रहा है। कही सख्ती तो कहीं फंसे हुए लोगो को वाहनों की व्यवस्था कर उन्हें अपने घर गांवों तक पहुंचाने का कार्य मुस्तैदी से कर रहा है। डयूटी के चलते नगर में ही अपना परिवार होने के बावजूद अफसर या बल को अन्य जगह रुकना पड़ रहा है। पीएचक्यू के आदेश के पालन में कि डयूटी के बाद यदि पुलिस अधिकारी-कर्मचारी फील्ड में काम करने के बाद अपने परिवार के मध्य जाता है तो परिजन में संक्रमण का भय रहता है। ऐसे में यहां पदस्थ 16 अफसर एवं बल के लोगों को परिवार यहीं होने के बावजूद अधिग्रहित किए चंद्रलीला मेरेज गार्डन में रहना पड़ रहा है। आपदा के समय परिवार से दूर रहकर सेवाएं देने वाले पुलिस महकमे को लोगों ने सेल्यूट किया है। पुलिस थाना में प्रवेश के दौरान चाहे अफसर हो या आम नागरिक, सेनेटाइजर से हाथ धुलवाने के बाद ही भीतर जाने दिया जा रहा है। थाना में गर्म पानी एवं नमक आदि की व्यवस्था की गई है कि अमला जब भी आए गर्म पानी का सेवन कर, नमक के पानी से गरारे कर सके। चार सूट की भी व्यवस्था की गई है यदि कोई कोरोना पाजीटिव केस आता है तो उसे ले जाने के लिए अमलेे को सूट उपलब्ध कराया जा सकें।

Home / Dhar / जरूरतमंदों को कोई भोजन दे रहा है तो कोई बांट रहा खाद्य सामग्री

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो