scriptविधायक ने थामी चकरी, सीएमओ ने उडाई पतंग (देखे वीडियो) | Kite Mahaotsava for the first time in Dhar | Patrika News
धार

विधायक ने थामी चकरी, सीएमओ ने उडाई पतंग (देखे वीडियो)

आम लोगों सहित अधिकारियोंं ने उठाया पतंगबाजी का लुत्फ, शहर में पहली बार हुआ ऐसा सामूहिक आयोजन

धारJan 14, 2021 / 08:07 pm

Amit S mandloi

विधायक ने थामी चकरी, सीएमओ ने उडाई पतंग (देखे वीडियो)

विधायक ने थामी चकरी, सीएमओ ने उडाई पतंग (देखे वीडियो)

धार.
रोटरी क्लब मैदान पर नगर पालिका की ओर से पतंग बाजी का आयोजन किया। आयोजन में विधायक , आला अधिकारियों सहित आम लोगों ने सहभागिता की।

नगर पालिका द्वारा मैदान में गुरुवार दोपहर तीन बजे पतंग महोत्सव का आयोजन किया । मैदान को सुंदर तरीके से सजाया गया। शुरुआत में विधायक नीना वर्मा ने संबोधित किया। पास ही लगे मंच से कलाकार शहर को सुंदर बनाने संबंधी गीत और नाटक की प्रस्तुति दे रहे थे।
सभी को याद आ गया बचपन

उद्बोधन के बाद सभी मैदान में अलग-अलग होकर पतंग बाजी का मजा ले रहे थे। विधायक नीना वर्मा, कलेक्टर आलोकसिंह सहित आम लोगों को एक बार फिर बचपन याद आ रहा था। किसी ने चकरी थामी तो कोई डोर पकड़कर पतंग को आसमान में ले जाने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान विधायक ने चकरी पकड़ी और सीएमओ ने पतंग उडाई। कलेक्टर,सिटी मजिस्टे्रट सहित आम लोगों ने डोर पर हाथ आजमाया।
शहर भर में मची धूम

पतंगबाजी को लेकर शहर भर में धूम मची रही। सुबह लोगों ने दान-पुण्य किया। कई पतंगबाजी के शौकीन व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान तक नहीं खोले थे। सुबह से लोग छतों पर परिवार साथ नजर आ रहे थे।
– नगर पालिका में पूर्व पार्षद रहे मसीत अली उर्फ कल्लू नेता पुलिस के मामले में उलझ गए थे। लंबे समय तक फरार रहने के बाद इन्हें पद से हटा दिया था। इसके बाद भी नगर पालिका के द्वारा रोटरी क्लब मैदान में लगे फ्लेक्स में इनका फोटो नजर आया ।
– आयोजन के बाद कलेक्टर जा रहे थे। इसी दौरान भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं ने उनके साथ सेल्फी की बात कही तो कलेक्टर ने सभी के साथ फोटो भी खींचवाया।

– आयोजन में पूरा नगर पालिका अमला मौजूद रहा। इस दिन नगर पालिका में जो लोग पहुंचे थे उन्हें खाली हाथ लौटना पडा।
– पतंगबाजी के बाद अतिथि रोटरी क्लब में पहुंचे जहां उन्हें तिल-गुड खिलाया गया।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7yoh3o
विधायक ने थामी चकरी, सीएमओ ने उडाई पतंग (देखे वीडियो)
विधायक ने थामी चकरी, सीएमओ ने उडाई पतंग (देखे वीडियो)
विधायक ने थामी चकरी, सीएमओ ने उडाई पतंग (देखे वीडियो)
विधायक ने थामी चकरी, सीएमओ ने उडाई पतंग (देखे वीडियो)
आम लोग भी पहुंचे

महोत्सव को लेकर शहर से भी लोग परिवार सहित पहुंचे थे। दंपती ने मिलकर पतंगबाजी का मजा लिया। उधर बच्चों ने भी पतंग उडाई। मैदान में कोई चाइना डोर से भी पतंगबाजी कर रहा था,हालांकि अधिकांश लोगों ने सिंपल धागे का इस्तेमाल किया।

Home / Dhar / विधायक ने थामी चकरी, सीएमओ ने उडाई पतंग (देखे वीडियो)

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो