धार

कुत्ते के पीछे दौड़ने के दौरान कुएं में गिरा तेंदुआ, वन विभाग को दी सूचना

वन विभाग को सुबह से जानकारी दी पर दोपहर के 12 बजे तक वन विभाग की टीम नहीं पहुंची…

धारOct 27, 2020 / 03:58 pm

Ashtha Awasthi

Leopard

धार। उमरबन में सुबह के 4 बजे कुत्ते के बच्चे के पीछे दौड़ने के दौरान एक तेंदुआ कुए में जा गिरा। सरपंच गोपाल बघेल को ग्रामीणों ने जानकारी दी। सरपंच ने तत्काल वन विभाग के रेंजर धर्मेंद्र राठौर को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तेंदुए की उम्र करीबन 4 साल है। रालामंडल के वन विभाग को सुबह से जानकारी दी पर दोपहर के 12 बजे तक वन विभाग की टीम नहीं पहुंची।

गांव के बीचों बीच कुएं में तेंदुआ, कुत्ते के बच्चे का शिकार करने के लिए लंबी छलांग लगाने के दौरान गिर गया। ग्रामीणों को जानकारी तब हुई जब कुएं के आसपास कुत्तों का झुंड चिल्लाने लगा। इस दौरान गांव वालों ने तत्काल सरपंच को फोन पर जानकारी दी। ग्रामीणों ने सुबह से कुएं में रस्सी से बांध तेंदुए को बैठने की व्यवस्था की।

वहीं रात में पानी ठंडा होने के कारण तेंदुआ पानी में ठंड से ठिठुर रहा था। गांव वालों ने कई बार इस तेंदुए को कई पशुओं का शिकार करते हुए भी देखा है। गांव के आसपास पूरा क्षेत्र जंगल का है। एक महीने पहले भी इसी तेंदुए ने घर से बकरे का शिकार किया था।

Home / Dhar / कुत्ते के पीछे दौड़ने के दौरान कुएं में गिरा तेंदुआ, वन विभाग को दी सूचना

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.