scriptलोग प्रोटोकाल फालो का मन बना ले तो लॉकडाउन में छूट का मिल सकता है लाभ | People can get the benefit of exemption in lockdown if they decide on | Patrika News
धार

लोग प्रोटोकाल फालो का मन बना ले तो लॉकडाउन में छूट का मिल सकता है लाभ

कोरोना संक्रमण के दौरान लॉकडाउन में किराना, कृषि आदान के अलावा अन्य दुकानदारों को भी दुकान खोलने की छूूट की मांग की जा रही है।

धारMay 25, 2020 / 10:08 am

sarvagya purohit

 लोग प्रोटोकाल फालो का मन बना ले तो लॉकडाउन में छूट का मिल सकता है लाभ

लोग प्रोटोकाल फालो का मन बना ले तो लॉकडाउन में छूट का मिल सकता है लाभ


लोग प्रोटोकाल फालो का मन बना ले तो लॉकडाउन में छूट का मिल सकता है लाभ
बदनावर.
कोरोना संक्रमण के दौरान लॉकडाउन में किराना, कृषि आदान के अलावा अन्य दुकानदारों को भी दुकान खोलने की छूूट की मांग की जा रही है। दुकानदार यदि प्रोटोकाल का पालन करते सोशल डिस्टेंस, मास्क पहनकर निकलने, अकारण नहीं घुमने का मन बना ले तो प्रशासन लॉकडाउन में विशेष समय के लिए छूट देने का फैसला ले सकता है। सामान्य तौर पर यह देखा गया कि जरा सी छूट मिलते ही लोग सड़कों पर आ जाते है, इसी कारण प्रशासन एवं पुलिस को सख्त रवैया अपनाना पड़ता है। पास के अनुविभाग बडऩगर में प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ऩे एवं बदनावर अनुविभाग में एक भी पॉजिटिव केस नहीं होने से प्रशासन कोई जोखिम लेने को तैयार नजर नहीं आ रहा है। जरा सी चूक सारे प्रयास पर पानी फैर सकती है। लोगों का कहना है कि मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को किराना दुकानों को 11 से 3 बजे की छूट दी गई है। इसे घटाकर 10 से 12 कर देना चाहिए और सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को 2 घंटे के लिए गारमेंटस, बर्तन, स्टेशनरी, जनरल स्टोर्स, शू स्टोर्स, पार्टस आदि दुकानों को भी छूट दी जानी चाहिए। यदि आम नागरिक एवं दुकानदार प्रोटोकाल का सही तरीके से पालन करे तो शनै शनै छूट की अवधि बढ़ा दी जाना चाहिए। रात 7 से सुबह 7 बजे तक भले ही कफ्र्यू जारी रहे।

Home / Dhar / लोग प्रोटोकाल फालो का मन बना ले तो लॉकडाउन में छूट का मिल सकता है लाभ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो