script30 जनवरी को अंखड परमधाम आश्रम एवं 31 को शंखेश्वरपुरम तीर्थ पर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव | Pran Pratishtha Festival on 30th January | Patrika News
धार

30 जनवरी को अंखड परमधाम आश्रम एवं 31 को शंखेश्वरपुरम तीर्थ पर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

-20-20 हजार वर्ग फीट के डोम लगाए
 

धारJan 19, 2020 / 06:01 pm

shyam awasthi

30 जनवरी को अंखड परमधाम आश्रम एवं 31 को शंखेश्वरपुरम तीर्थ पर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

फोरलेन स्थित श्री शंखेश्वरपुरम तीर्थ पर 31 को प्राण प्रतिष्ठा एवं अंजनशालका एवं पंचकल्याणक महोत्सव को लेकर घर-घर जाकर आंमत्रण दे रही महिला मंडल की सदस्य।

बदनावर. नगर में 30 एवं 31 जनवरी कोदो बड़े आयोजन की तैयारी को लेकर माहौल धर्ममय नजर आने लगा है। अंखड परमधाम आश्रम पर 30 जनवरी को राधाकृष्ण प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा एवं फोरलेन स्थित श्री शंखेश्वरपुरम तीर्थ पर 31 को प्राण प्रतिष्ठा एवं अंजनशालका एवं पंचकल्याणक महोत्सव आयोजित होगा। आयोजन को लेकर शंखेश्वरपुरम तीर्थ पर 20-20 हजार वर्ग फीट के डोम लगाए जा रहे है। सात दिवसीय आयोजन को लेकर विभिन्न कमेटियां गठित की गई है। समारोह साधु साध्वी मंडल सहित अनेक स्थानो से बड़ी संख्या में श्रावक शमिल होगें। वहीं अखंड परमधाम पर आयोजित कार्यक्रम में 23 से श्रीमद भागवत कथा महामंडलेश्वर ज्योर्तिमय आनंदगिरी के मुखरविंद से प्रारंभ होगी। इसी दिन महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद महाराज की अगवानी कलश यात्रा से होगी। पंच कुडात्मक यज्ञ यज्ञाचार्य पं हेमंत गोपालकृष्ण शास्त्री के सानिध्य में हेगा। 30 जनवरी को योगेश्वर मंदिर में राधाकृष्ण प्रतिमा एवं ब्रम्हलीन अखंडानंद महाराज की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा आयोजित होगी। केंद्रीय मंत्री एवं महामंडलेश्वर निरंजनज्योति भी समारोह में शामिल होगी। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए महिला मंडल की सदस्य घर-घर जाकर न्यौता दे रही है।
सहजयोग चैेतन्य रथ यात्रा का आगमन कल होगा
सहजयोग ध्यान के 50 बरस पूरे होने पर नागरोल गुजरात से शुरू हुई स्वर्ण जयंती चैतन्य रथ यात्रा सोमवार को बदनावर आएगी। नगर के प्रमुख मार्गो से भ्रमण के बाद गणेश गार्डन पर आत्म साक्षात्कार एवं कुंडलिनी जागरण का कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें बदनावर एवं बडऩगर के सहज योगी परिवार दरा उदबोधन होगा। जनमानस में सहज योग के प्रति चेतना जागृत करने केमकसर से चैतन्य रथ याख संपूर्ण भारत में निकाली जा रही है। सहज योग की शुरूआत 5 मई 1970 को समुद्र किनारे नागरोल स्थान से की गई थी। बदनावर केंद्र समन्यवक सुरेश जोशी ने रथ यात्रा एवं सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। गौरतलब है कि गार्डन में प्रति रविवार शाम 4 से 5 बजे सहज योग योग किया जाता है जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते है।

Home / Dhar / 30 जनवरी को अंखड परमधाम आश्रम एवं 31 को शंखेश्वरपुरम तीर्थ पर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो