scriptएक साल से कन्याओं को दान का सरकार से इंतजार | Waiting for government donations from girls for one year | Patrika News
धार

एक साल से कन्याओं को दान का सरकार से इंतजार

-बजट नहीं होने से हजारों जोड़े परेशानकन्या को मिलते है 40 हजारनवंबर 18 से अभी तक 6 हजार 73 विवाह हुए थेराशि दी 3641बाकी 2454

धारOct 19, 2019 / 11:30 am

Amit S mandloi

एक साल से कन्याओं को दान का सरकार से इंतजार

एक साल से कन्याओं को दान का सरकार से इंतजार

पत्रिका एक्स्लूसिव
धार. अमित एस मंडलोई
सामूहिक विवाहों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने राशि में बढ़ोतरी कर दी। पिछले एक साल में हजारों लोगों ने सामूहिक में शादी तो की,लेकिन कन्याओं को सरकार के दान का इंतजार है। वहीं जानकारी के अभाव में लोग रोज सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे है। विभागों को बजट आवंटित नहीं किए जाने से इन्हें भी दिक्कतों का सामना करना पड रहा है।
नवंबर 2018 से लेकर अभी तक जिलेभर में धूमधाम से सामूहिक विवाह हुए थे। इसकी एजेंसी जनपदें थी। जिले की १० जनपदों में छह हजार 73 विवाह हुए थे। इनमें से ३६१९ को भुगतान कर दिया गया। वहीं 2454दंपती आज भी कन्यादान की राशि का इंतजार कर रहे है। विवाह के 15 से एक महीने के अंदर राशि डाली जाती थी। कन्याओं के खाते में सीधे 48 हजार रुपए भेजे जाते थे। नई सरकार ने कन्याओं के दान में राशि की बढ़ोतरी की घोषणा तो कर दी है, लेकिन राशि से इन्हें महरूम रखा जा रहा है। वहीं खातों में भुगतान नहीं आने से विवाहित जनपदों के चक्कर काट रहे है। इसमें विभागों की कोई गलती नहीं है, क्योंकि बजट ही इनके पास नहीं आ रहा है। कई लोगों ने तो सीएम हेल्प लाईन में शिकायतें कर दी है। विभाग सारा काम छोड़कर दिनभर जवाब बनाता नजर आता है।
सिंघाना और कुक्षी में सबसे ज्यादा विवाहितों को इंतजार

जिले की कुक्षी विधानसभा से सुरेंद्रसिंह बघेल है। ये पर्यटन मंत्री भी है, इसके बाद भी इनके क्षेत्र की लगभग ६६८ कन्याएं और सिंघाना क्षेत्र की ९२१ कन्याएं आज भी सरकार की राशि का इंतजार कर रही है। मंत्री होने के बाद भी वे बजट तक नहीं ला पा रहे है।
11 करोड़ से अधिक बाकी
जिले भर में करोडों रुपए विवाहिताओं के बाकी है। जिले की 10 जनपदों में 2454 जोड़ों को आज भी राशि का इंतजार है। वहीं एक कन्या को 48 हजार दिया जाता है। वहीं विवाह कराने वाली समिति को तीन हजार रुपए दिए जाते है। इस लिहाज से देखा जाए तो ये आंकड़ा 12 करोड़ से अधिक का है।
हम लोगों ने बजट के लिए पत्र लिखा है। बजट आने पर सीधे जनपदों के खाते में राशि जाती है। वहां से कन्याओं को बैंक ट्रांसफर कर दिया जाता है।
अजय राय, अपर कलेक्टर सामाजिक न्याय विभाग
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो