scriptये क्या कार्रवाई करने वाले ही भूल गए नियम (देखे वीडियो) | What are the actions of those who forgot the rules watch video | Patrika News
धार

ये क्या कार्रवाई करने वाले ही भूल गए नियम (देखे वीडियो)

बगैर मास्क घूमने वालों पर कार्रवाई के दौरान अधिकारी भूले सोशल डिस्टेंसिंग

धारNov 25, 2020 / 08:38 pm

Amit S mandloi

ये क्या कार्रवाई करने वाले ही भूल गए नियम (देखे वीडियो)

ये क्या कार्रवाई करने वाले ही भूल गए नियम (देखे वीडियो)

पत्रिका लाइव
धार.
शहर में कोरोना की बढ़ती रफ्तार से लोगों को बचाने के लिए चौथे दिन भी प्रशासन की बगैर मास्क घूमने वालों पर कार्रवाई जारी रही। हालांकि बुधवार को कार्रवाई दो स्थानों पर हुई, इसमें मोहन टॉकिज और बस स्टैंड पर पुलिस और नगर पालिका की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। इसके अलावा मोहन टॉकिज से सिटी मजिस्ट्रेट, पुलिस और नपा की टीम एक साथ शहर में कार्रवाई करने निकली। पैदल घूमते हुए अधिकारियों ने बगैर मास्क घूम रहे लोगों व दुकानदारों लोगों के चालान बनाए। इस कार्रवाई के दौरान अधिकारी भी कई बार सोशल डिस्टेंस का पालन करना भूल गए। अधिकारी व कर्मचारियों की लंबी टीम के कारण सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो पाया। साथ ही कई जगह जाम के भी हालात बन गए थे।
90 लोगों के चालान काटे

– मोहन टॉकिज से अधिकारी पैदल निकले। सिटी मजिस्ट्रेट विशाखा देशमुख, टीआई केएस पंवार, विजय कुमार शर्मा सहित नपा के अमले ने कार्रवाई की। इस दौरान 90 लोगों पर कार्रवाई करते हुए 100-100 रुपए के चालान काटे। लोगों से 8 हजार 800 रुपए की वसूली की गई।
– प्रशासन द्वारा चौथे दिन भी चालानी कार्रवाई की गई। चार दिनों में 362 लोगों के चालान बनाए जा चुके है। जबकि 35 हजार 840 रुपए की वसूली की गई है। इसके बाद लोग नहीं सुधर रहे है। इसके बाद भी बगैर मास्क लोग घूमते पकड़ा रहे है।
केस 2 :

इसी तरह कार्रवाई के दौरान एक शहरी व्यक्ति को भी रोका जिनके साथ उनका दस-बाहर साल का बालक भी था। पिता ने मास्क पहन रखा था, लेकिन पुत्र ने मास्क नहीं पहना था। अधिकारियों को देखते ही दोनों ने बाइक पलटाकर भागने की कोशिश की लेकिन इन्हें रोक लिया और टीआई पंवार ने मास्क दिया। साथ ही सौ रुपए का चालान भी बनाया।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7xpb8q
ये क्या कार्रवाई करने वाले ही भूल गए नियम (देखे वीडियो)
पता होने के बाद नहीं पहनते मास्क

केस 1 :
मोहन टॉकिज पर कार्रवाई के दौरान गांव के एक दंपत्ति को नपाकर्मियों ने पकड़ा। दंपत्ति एलपीजी सिलेंडर लेकर गांव जा रहे थे। जब उन्हें रोका तो कहने लगे आगे से मास्क पहनकर ही घूमेंगे। कर्मचारियों ने पूछा कि आपको पता है कि मास्क पहनना अनिवार्य है, दंपत्ति ने कहा यह तो पता है, अब आगे से लगाएंगे। नपाकर्मियों ने कहा 100 रुपए का चालान दो, दंपत्ति ने कहा सिलेंडर रख लो, पैसे नहीं है।
ये क्या कार्रवाई करने वाले ही भूल गए नियम (देखे वीडियो)
घोड़ा चौपाटी पर पुलिस और राजस्व अमले ने कार्रवाई की

घोड़ा चौपाटी पर यातायात प्रभारीरोहित निक्कम औरराजस्व अधिकारी नमिता शाक्यने कार्रवाई की। इस दौरान राजस्व की टीम ने एक अधेड़ को बिना मास्क जाते पकड़ा तो बोलने लगा कि वह विद्युत वितरण कंपनी में काम करते है, जिस पर अमले ने उसे समझाया कि आदेश का उल्लघंन नहीं करें।
निक्कम ने बताया कि यातायात पुलिस द्वारा शहर के घोड़ा चौपाटी व मांडव नाका पर बिना मास्क कुल 50 चालान बनाए गए जिसमें 5 हजार रुपए का जुर्माना वसूला। यातायात का पालन ना करने वालों के 10 चालान बनाए जिसमें 4 हजार रुपए जुर्माना ठोंका।
ये क्या कार्रवाई करने वाले ही भूल गए नियम (देखे वीडियो)

Home / Dhar / ये क्या कार्रवाई करने वाले ही भूल गए नियम (देखे वीडियो)

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो