scriptमुख्यमंत्री ने इनकार किया तो विधायक ने कर दिया लोकार्पण | Post graduate College Auditorium Holl | Patrika News
धार

मुख्यमंत्री ने इनकार किया तो विधायक ने कर दिया लोकार्पण

पीजी कॉलेज : अधूरे ऑडिटोरियम हॉल का लोकार्पण

धारSep 19, 2018 / 11:21 pm

amit mandloi

पीजी कॉलेज : अधूरे ऑडिटोरियम हॉल का लोकार्पण

पीजी कॉलेज : अधूरे ऑडिटोरियम हॉल का लोकार्पण

धार. बुधवार को विधायक नीना वर्मा ने पीजी कॉलेज परिसर स्थित ऑडिटोरियम का लोकार्पण किया।
लोकार्पण तो हुआ लंबे समय के बाद मगर वह भी अधूरा…। समारोह में विधायक तय समय से करीब एक घंटा देरी पहुंची।
कार्यक्रम में अस्थायी तौर पर कुर्सियों का इंतजाम किया गया था, लेकिन ऑडिटोरियम स्थायी कुर्सियां लगना शेष हैं। हाल ही में यदि कोई आयोजन हो तो टेंट से कुर्सियों का इंतजाम करना पड़ेगा या फिर जाजम पर ही बैठना पड़ सकता है। इसके साथ ही विधायक ने अतिरिक्त बारह कक्ष के लिए भूमिपूजन भी किया।
बुधवार को शासकीय पीजी कॉलेज में 3.46 करोड़ की लागत से बने ऑडिटोरियम का लोकार्पण हुआ। कॉलेज प्रशासन ने यहां पर कुर्सियां लगाने के लिए टेंडर जारी कर दिए है। चर्चा यह भी रही कि चुनावी आचार संहिता लगने के कारण बाद में लोकार्पण रह जाएगा। इसलिए कॉलेज प्रबंधन ने ताबड़तोड कार्यक्रम का आयोजन रखवाया। कॉलेज प्रशासन ने ऑडिटोरियम लोकार्पण का समय ३ बजे दिया था, पर विधायक एक घंटा देरी पहुंची। विधायक वर्मा ने पहले कॉलेज परिसर में बनने वाले १२ कक्षों के निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। इसके बाद विधायक ने ऑडिटोरियम हॉल का लोकार्पण किया।
कार्यक्रम में जनभागीदारी समिति के सदस्य छोटू शास्त्री, पार्षद विपिन राठौर, आशीष बौरासी सहित कॉलेज स्टॉफ भी मौजूद था। कार्यक्रम में कॉलेज का स्टॉफ और प्रोफेसर ज्यादा दिखाई दे रहे थे जबकि विद्यार्थियों की संख्या कम रही।
इस संबंध में प्राचार्य बीएल चौहान ने कहा कि विधायक कहने पर कार्यक्रम का समय तीन बजे का रखा गया। कॉलेज से दोपहर तक अधिकांश विद्यार्थी अपने-अपने घर चले गए थे।
अधूरा होने से सीएम ने मना कर दिया था
कॉलेज प्रबंधन चाहता था कि ९ अगस्त को आदिवासी दिवस के मुख्य आयोजन के दौरान ही मुख्यमंत्री से ऑडिटोरियम हाल का लोकार्पण करा लें, लेकिन अधूरे ऑडिटोरियम की खबर लगते ही सीएम ने इनकार कर दिया। मनमसौस प्रबंधन भी मुख्यमंत्री की लोकार्पण की पट्टी तैयार होने के बाद चुपचाप बैठ गया।

Home / Dhar / मुख्यमंत्री ने इनकार किया तो विधायक ने कर दिया लोकार्पण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो