scriptआज शनिवार को है रवियोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, हो जाएंगे मालामाल | Aaj ka rashifal in hindi daily horoscope | Patrika News
धर्म-कर्म

आज शनिवार को है रवियोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, हो जाएंगे मालामाल

किसी से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। गृहस्थ सुख मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होगी।

Dec 09, 2017 / 09:29 am

सुनील शर्मा

patrika

horoscope,astrology in hindi,horoscope in hindi,Rashifal,rashifal in hindi,

दोष समूह नाशक रवियोग नामक शक्तिशाली शुभ योग ? सायं ५.४१ तक है। करण: भद्रा संज्ञक विष्टि नामकरण दोपहर बाद २.१६ तक, इसके बाद बवादि करण प्रारंभ हो जाएंगे।

मेष
नौकरी में भागदौड़ अधिक होगी। नेत्र पीड़ा संभव है। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। धनागम होगा। विरोधी सक्रिय होंगे।
वृषभ
कार्यस्थल पर चल रहे तनाव दूर होंगे। धर्म कार्यों में धन लगेगा। मस्तिष्क संबंधी विकार संभव है। यात्रा सफल रहेगी। भय व चिंता सताएंगे।

मिथुन
विवाह में आ रही परेशानी दूर होगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। अस्वस्थता रहेगी। चोट-विवाद, चोरी आदि से हानि संभव है। विवाद न करें।
कर्क
किसी से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। गृहस्थ सुख मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। प्रमाद न करें। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। लाभ होगा।

सिंह
व्यवसायिक शत्रु परास्त होंगे। अस्वस्थता रहेगी। धन प्राप्ति होगी। धन लाभ होगा। संपत्ति के कार्य सफल होंगे। रोजगार प्राप्ति संभव है।
कन्या
संतान के कृत्यों से भय, तनाव व चिंता का माहौल बनेगा। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। पार्टी, पिकनिक का आनंद मिलेगा, लाभ होगा। प्रयास विफल होंगे। निवेश शुभ रहेगा।

तुला
अपने क्रोध को नियंत्रण में रखें। अचानक विपत्ति का सामना करना पड़ सकता है। विवाद न करें। क्लेश होगा। चोट-चोरी आदि से हानि संभव है। अचानक हानि की आशंका है।
वृश्चिक
नए लोगों से परिचय बढ़ेगा। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। हानि से बचें। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रयास सफल होंगे। निवेशादि मनोनुकूल लाभ देंगे। कार्य विस्तार के
योग हैं।

धनु
अपने कार्य योजनाओं में बदलाव से लाभ होगा। प्रतिद्वंद्वी परास्त होंगे। विरोधी षड्यंत्र रचेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। धन प्राप्ति होगी।
मकर
समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता। धैर्य रखें। अस्वस्थता रहेगी। संतान की चिंता रहेगी। अचानक लाभ हो सकता है। यात्रा सफल रहेगी।

कुम्भ
अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं, अन्यथा सभी लोग आप से दूर हो जाएंगे। पुराना रोग उभर सकता है। व्यय वृद्धि से तनाव बढ़ेगा। कर्ज लेना पड़ सकता है।
मीन
व्यवसाय में लाभकारी अवसर मिलेंगे। रुका हुआ धन वापस आएगा। प्रयास करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश शुभ रहेगा, कार्यसिद्धि होगी।

Home / Astrology and Spirituality / Dharma Karma / आज शनिवार को है रवियोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, हो जाएंगे मालामाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो