scriptआज सूर्य व शुक्र करेंगे उत्तारषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा बुरा असर | Aaj ka rashifal in hindi daily horoscope | Patrika News
पूजा

आज सूर्य व शुक्र करेंगे उत्तारषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा बुरा असर

कार्य स्थल पर कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। पेट संबंधित विकार उभर सकते हैं। जीवन साथी से अनादर प्राप्त हो सकता है। वाहन सुख संभव।

Jan 10, 2018 / 09:40 am

सुनील शर्मा

aaj ka rashifal in hindi, daily horoscope in hindi

solar system

आज रात्रि ११.०८ पर शुक्र उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में व अंतरात्रि सूर्योदय पूर्व प्रात: ७.१६ पर सूर्य उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे जबकि चन्द्रमा सम्पूर्ण दिवारात्रि तुला राशि में रहेगा।

मेष
विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। स्वयं को गंभीर रखें। आप का व्यवहार ही लोगों को आकर्षित करता है। व्यापार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता हे।
वृषभ
रुके कार्यों में गति आएगी। स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। न्यायालयीन फैसला आप के पक्ष में हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। समय अनुकूल है।

मिथुन
किसी के जवाब का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नौकरी में बदलाव के योग हैं। तकनीकी के प्रयोग से विद्यार्थी सफल होंगे। दांतों में विकार की संभावना है। मेहनत के अनुकूल फल प्राप्त नहीं होगा।
कर्क
राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय सफलता लिए है। आप के कार्य की प्रशंसा होगी। अध्ययन हेतु कर्ज लेना पड़ सकता है। विवाह योग्य जातको के लिए समय उपयुक्त है। कारोबारी यात्रा लाभप्रद होगी।
सिंह
आय के नए स्रोत स्थापित होंगे। भाग्य का साथ और ईष्ट आशीर्वाद से नई सफलता को प्राप्त करेंगे। नए शत्रु उभर सकते हैं। पारिवारिक खर्च बढ़ेगा। कुछ कर्मचारी आप का विरोध कर सकते हैं।
कन्या
अध्ययन में अवरोध आ सकते हैं। कार्य स्थल पर कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। पेट संबंधित विकार उभर सकते हैं। जीवन साथी से अनादर प्राप्त हो सकता है। वाहन सुख संभव।

तुला
पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्य पद्धति बदलने से लाभ होगा। रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। विरोधी परास्त होंगे। परिवार में किसी वृद्धजन का स्वास्थ बिगड़ सकता है। प्रेम प्रगट करने का उचित समय हे।
वृश्चिक
समय रहते अपने मन की बात कह दें। यदि आप सच्चे हैं तो सफलता मिलेगी। आप के सीधेपन का लोग फायदा उठाएंगे। सतर्क रहे। व्यापार विस्तार के योग हैं। भवन परिवर्तन के योग हैं।
धनु
कारोबार में जल्दबाजी में निर्णय ले। बीती बातों को लेकर अपना समय बर्बाद न करें। अपनों का साथ मन को शांति देगा प्रेम प्रसंगों के चलते विवाद संभव है। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। धनलाभ संभव हे।
मकर
धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बनेगी। विवाह प्रस्ताव संबंधों में बदल सकते हैं। मनचाही नौकरी मिलने के आसार हैं। भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां आएंगी। आयगी। लोग से प्रशंशा सुनने को मिलेगी।

कुम्भ
वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकते हैं। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। आप की उन्नति में आ रही बाधा बरकरार रहेगी। समय रहते उचित विद्वानों का मार्गदर्शन लें। समय अभी अनुकूल नहीं हैं।
मीन
आपके निकटतम लोग ही नहीं चाहते की आप आगे बढ़ें, सतर्क रहें और अपना काम पूरी ईमानदारी से करें। भीतरघात वालों से सावधान। कार्य स्थल पर विवाद की स्थिति निर्मित होगी। आर्थिक मामले सुलझेंगे।

Home / Astrology and Spirituality / Worship / आज सूर्य व शुक्र करेंगे उत्तारषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा बुरा असर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो