scriptमकर राशि वालों के लिए हर तरह की सफलता लाएगा वर्ष 2018 | Capricorn Makar rashifal 2018 in hindi Jyotish Part-10 | Patrika News
धर्म-कर्म

मकर राशि वालों के लिए हर तरह की सफलता लाएगा वर्ष 2018

प्रतिष्ठा और पराक्रम के साथ भाग्यकृत सफलता देने वाला वर्ष रहेगा।

Dec 27, 2017 / 01:52 pm

सुनील शर्मा

capricorn zodiac sign in hindi

Capricorn zodiac sign prediction, aaj ka rashifal

आने वाला नया आंग्ल वर्ष 2018 का आरंभ सोमवार से होकर सोमवार पर ही समाप्त होगा। अंक शास्त्र की मान्यता से देखें तो वर्ष 2018 का कुल योग (01/01/2018) 4 आता है, जिसका स्वामी प्रजापति है। इस दृष्टि से हर्षल ग्रह अपनी सकारात्मक ऊर्जा मानववाद पर बिखेरेगा।
जानिए, भारतीय ज्योतिष शास्त्र की गणना से आपका यह आंग्लवर्ष 2018 आपके लिए क्या-क्या खुशियां, सुख, समृद्धि, सम्पत्ति एवं पदोन्नतियां लेकर के आने वाला है। इस वर्ष बहुत सी आश्चर्यजनक घटनाएं होंगी, जो विज्ञान, धर्म, अध्यात्म एवं प्राकृतिक दृष्टिकोण से पिछले कई वर्षों की आश्चर्यजनक घटनाओं को पीछे छोड़ देंगी।
मकर
प्रतिष्ठा और पराक्रम के साथ भाग्यकृत सफलता देने वाला वर्ष रहेगा।

जनवरी-फरवरी-मार्च
जनवरी में विदेश यात्रा का योग है। योग्यता का लाभ इस वर्ष दिखाई देगा। कार्य के संबंध में बौद्धिकता से लोहा मनवाएंगे।
फरवरी में बाहरी क्षेत्रों में भी कार्यविस्तार की योजना बनेगी। उदारीकरण की नीति का लाभ मिलेगा। प्रयास सफल होंगे।
मार्च में अलग-अलग लोगों से सीखने को मिलेगा। मित्रों का सहयेाग कार्य क्षेत्र में दिखाई देगा, भावनात्मकता रहेगी।
अप्रेल-मई-जून
अप्रेल में परिवार में प्रगति का विषय आरंभ में अनुकूल माह मध्य में नकारात्मकता का अनुभव करवाएगा।
मई में विवाद से बचते हुए कार्य को साधना श्रेष्ठ रहेगा। स्वयं की योग्यता पर भरोसा रखें। वरिष्ठों का लाभ माह अन्त में दिखेगा।
जून में स्वास्थ्य का पाया कमजोर होगा। अस्थिरता और विचलन की स्थिति कार्य को प्रभावित करेगी। प्रतीक्षा करें।
जुलाई-अगस्त-सितम्बर
जुलाई में समय सारणी का निर्माण करेंगे। प्रबंधन पर ध्यान देना होगा। गुप्त शत्रुओं का आक्रमण हो सकता है, ध्यान रखें।
अगस्त में अतिरिक्त सहयोग की आवश्यकता अनुभव होगी। शासकीय कर्मचारियों का सहयोग मिल सकता है।
सितम्बर में लाभ और हानि के बीच मानसिकता रहेगी। विश्लेषण के आधार पर नए सिरे से पुन: प्रयास करेंगे।
अक्टूबर-नवम्बर-दिसम्बर
अक्टूबर में पारंपरिक व्यवसाय में रुचि बढ़ेगी। पिता पक्ष का सहयेाग प्राप्त होगा। सम्पत्ति में अभिवृद्धि होगी।
नवम्बर में आवश्यकता के अनुकूल वातावरण मिलने से प्रसन्नता बढ़ेगी। समाज तथा धर्म का चिन्तन सकारात्मक ऊर्जा देगा।
दिसम्बर में लाभ के लिए वैदेशिक यात्रा संभवत: सफलता दे सकती है। प्रयास करने से अनुकूलता दिखाई देगी।

Home / Astrology and Spirituality / Dharma Karma / मकर राशि वालों के लिए हर तरह की सफलता लाएगा वर्ष 2018

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो