धर्म-कर्म

चैत्र नवरात्रिः अपनी राशि अनुसार कर लें ये उपाय, आजीवन माँ अंबे की बरसती रहेगी कृपा

इन राशि वालों की माँ दुर्गा करेंगी हर कामना पूरी

भोपालMar 22, 2020 / 03:20 pm

Shyam

चैत्र नवरात्रिः अपनी राशि अनुसार कर लें ये उपाय, आजीवन माँ अंबे की बरसती रहेगी कृपा

इस चैत्र नवरात्रि में सभी बारह राशि के जातक अपनी राशि ग्रह के अनुसार ये उपाय जरूर करें। नवरात्रि के नौ दिनों तक इन उपायों से प्रसन्न होकर माँ अंबे अपने भक्तों की सभी मनोकामना पूरी करेगी। इस साल चैत्र नवरात्रि का पर्व 25 मार्च से 2 अप्रैल तक रहेगा। जानें किस राशि के जातक कौन सा उपाय करें।

1- मेष राशि- मेष राशि के जातक इस नवरात्र जीवन प्रबंधन में दृढ़ता, स्थिरता एवं अपने आप को शक्तिमान बनाने के लिए माता दुर्गा के शैलपुत्री रूप की पूजा करने से श्रेष्ठ और मंगलकारी जीवन की प्राप्ति होती है।

2- वृषभ- वृषभ राशि के लोगों को महागौरी स्वरूप की उपासना से विशेष फल प्राप्त होते हैं। ललिता सहस्र नाम का पाठ करें। जन-कल्याणकारी है। अविवाहित कन्याओं को आराधना से उत्तम वर की प्राप्ति होती है।

चैत्र नवरात्रिः सटीक शुभ मुहूर्त एवं पूजा विधि

3- मिथुन- इस राशि के लोगों को देवी यंत्र स्थापित कर ब्रह्मचारिणी की उपासना करनी चाहिए, साथ ही तारा कवच का रोज पाठ करें। मां ब्रह्मचारिणी ज्ञान प्रदाता व विद्या के अवरोध दूर करती है।

4- कर्क- कर्क राशि के लोगों को शैलपुत्री की पूजा-उपासना करनी चाहिए। लक्ष्मी सहस्रनाम का पाठ करें। भगवती की वरद मुद्रा अभय दान प्रदान करती है।

चैत्र नवरात्रिः अपनी राशि अनुसार कर लें ये उपाय, आजीवन माँ अंबे की बरसती रहेगी कृपा

5- सिंह- सिंह राशि के लिए मां कूष्मांडा की साधना विशेष फल करने वाली है। दुर्गा मंत्रों का जप करें। ऐसा माना जाता है कि देवी मां के हास्य मात्र से ही ब्रह्मांड की उत्पत्ति हुई। देवी बलि प्रिया हैं, अत: साधक नवरात्र की चतुर्थी को आसुरी प्रवृत्तियों यानी बुराइयों का बलिदान देवी के चरणों में निवेदित करते हैं।

6- कन्या- इस राशि के लोगों को मां ब्रह्मचारिणी का पूजन करना चाहिए। लक्ष्मी मंत्रों का साविधि जप करें। ज्ञान प्रदान करती हुई विद्या मार्ग के अवरोधों को दूर करती है। विद्यार्थियों हेतु देवी की साधना फलदाई है।

चैत्र अमावस्या 24 मार्चः जरूर करें यह चमत्कारी टोटका, धनवान बनने का सपना हो जायेगा पूरा

7- तुला- तुला राशि के लोगों को महागौरी की पूजा-आराधना से विशेष फल प्राप्त होते हैं। काली चालीसा या सप्तशती के प्रथम चरित्र का पाठ करें। अविवाहित कन्याओं को आराधना से उत्तम वर की प्राप्ति होती है।

8- वृश्चिक- वृश्चिक राशि के लोगों को स्कंदमाता की उपासना श्रेष्ठ फल प्रदान करती है। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

चैत्र नवरात्रिः अपनी राशि अनुसार कर लें ये उपाय, आजीवन माँ अंबे की बरसती रहेगी कृपा

9- धनु- इस राशि वाले मां चंद्रघंटा की उपासना करें। संबंधित मंत्रों का यथाविधि अनुष्ठान करें। घंटा प्रतीक है उस ब्रह्मनाद का, जो साधक के भय एवं विघ्नों को अपनी ध्वनि से समूल नष्ट कर देता है।

10- मकर- मकर राशि के जातकों के लिए कालरात्रि की पूजा सर्वश्रेष्ठ मानी गई है। नर्वाण मंत्र का जप करें। अंधकार में भक्तों का मार्गदर्शन और प्राकृतिक प्रकोप, अग्निकांड आदि का शमन करती है। शत्रु संहारक है ।

चैत्र नवरात्रि : मनचाही कामना पूर्ति के लिए माँ दुर्गा को लगाएं केवल यही भोग

 

11- कुंभ- कुंभ राशि वाले व्यक्तियों के लिए कालरात्रि की उपासना लाभदायक है। देवी कवच का पाठ करें। अंधकार में भक्तों का मार्गदर्शन और प्राकृतिक प्रकोपों का शमन करती है।

12- मीन- मीन राशि के लोगों को मां चंद्रघंटा की उपासना करनी चाहिए। हरिद्रा (हल्दी) की माला से यथासंभव बगलामुखी मंत्र का जप करें। घंटा उस ब्रह्मनाद का प्रतीक है, जो साधक के भय एवं विघ्नों को अपनी ध्वनि से समूल नष्ट कर देता है।

*************

Home / Astrology and Spirituality / Dharma Karma / चैत्र नवरात्रिः अपनी राशि अनुसार कर लें ये उपाय, आजीवन माँ अंबे की बरसती रहेगी कृपा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.