scriptचाणक्य नीति: इस तरह की कन्या को चुने अपना जीवनसाथी | Chanakya neeti know which woman you should marry to | Patrika News
धर्म-कर्म

चाणक्य नीति: इस तरह की कन्या को चुने अपना जीवनसाथी

धर्म और कूटनीति का पाठ पढ़ाने वाले आचार्य चाणक्य ने विवाह जैसे गंभीर मामले में अपने गहरे विचार दुनिया के सामने पेश किए
थे। जानिए क्या था उनका कहना।

Mar 02, 2016 / 09:46 pm

Abhishek Gupta

लखनऊ. शादी करने से पहले लड़के अक्सर लड़की के हाव-भाव, चाल-चलन और उससे भी ऊपर उसकी सुंदरता देखते हैं। और शादी कर लेते हैं, लेकिन कभी-कभी वो फैसले गलत भी हो जाते हैं और बाद में पछतावा करने के अलावा उनके पास दूसरा कोई विकल्प नहीं होता।

धर्म और कूटनीति का पाठ पढ़ाने वाले आचार्य चाणक्य ने विवाह जैसे गंभीर मामले में अपने गहरे विचार दुनिया के सामने पेश किए थे। उनका कहना था कि विवाह जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। विवाह करने के बाद ही पति-पत्नी समेत उनके परिवारों के जीवन में बदलाव आता है। और इसी वजह से आप शादी किससे करें, इस संबंध में सावधानी रखना बेहद जरूरी है।

ये भी पढ़ें- इन चार बातों का रखें ध्यान तो नहीं आएगा बुरा वक्त

आज के समय में ज्यादातर पुरुष विवाह के लिए सुंदर लड़कियों को तवज्जों देते हैं, लेकिन ये जरुरी नहीं की सुंदर दिख रही स्त्रियां ही सर्वगुण सम्पन्न हों। इसलिए किस तरह की लड़की से विवाह करना चाहिए और किस तरह की लड़की से नहीं, ये ज्ञात होना बेहद आवश्यक है। जानिए आचार्य जी ने इस मामले में और कौन-कौन सी बातें कही हैं- -आचार्य चाणक्य का कहना था कि समझदार और श्रेष्ठ इंसान वही है जो उच्चकुल मतलब संस्कारी परिवार में जन्म लेने वाली संस्कारी लड़की से विवाह करे। और ऐसे परिवार की कन्या यदि ज्यादा सुंदर नहीं भी हो तो भी इसमें कोई परेशानी नहीं है क्योकि सच ये है कि कन्या के गुण ही परिवार को आगे बढ़ाते हैं। पुरुष को विवाह के लिए स्त्री की बाहरी सुंदरता को नजरअंदाज करना चाहिए और उसके मन की सुंदरता और संस्कारों को देखने चाहिए।
– यदि कोई सुंदर लड़की संस्कारी, धार्मिक और चरित्र से ठीक न हो, वहीं वो अगर नीच कुल की हो तो उससे किसी भी परिस्थिति में विवाह करने से बचना चाहिए। यदि कम सुंदर कन्या संस्कारी हो तो उससे विवाह कर समझदारी है।
– चाणक्य जी ये भी बताते हैं कि विवाह हमेशा समान कुल में शुभ रहता है। आचार्य चाणक्य की यह नीति पुरुषों पर भी ठीक इसी प्रकार लागू होती है। जिन पुरुषों में ऐसे अवगुण हों तो उनसे स्त्रियों को विवाह नहीं करना चाहिए भले जितना ही सुंदर वो क्यों न हो।

Home / Astrology and Spirituality / Dharma Karma / चाणक्य नीति: इस तरह की कन्या को चुने अपना जीवनसाथी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो