4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tuesday Special- हनुमान चालीसा पढऩे के क्या हैं फायदे?

हनुमान चालीसा- मंगलवार के कारक देव है हनुमान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 24 Jul 2023, 7:11 PM IST

hanuman_chlisa_ke_fayde.jpg

,,

अगर आप हिंदू हैं, भगवान में आस्था है, सनातन धर्म में आस्था है, अपने देवी-देवताओं में आस्था है तो आप भी पूजा पाठ धर्म-कर्म चालीसा पाठ में विश्वास रखते होंगे। आज हम यहां पर संकटमोचक, वायुपुत्र, कृपा निधान, बजरंगबली हनुमान के चालीसा पाठ के महत्व के बारे में आप सभी को बताने जा रहे हैं।

हिंदू हनुमान चालीसा का पाठ करना क्यों जरूरी है?
हनुमान चालीसा पढ़ने का मान्यता का विशेष महत्व है। आस्था और विश्वास है जो हनुमान जी की भक्ति के लिए प्रयोग किया जाता है। हनुमान चालीसा में वर्णित श्लोकों के माध्यम से अगर आप नियम धर्म से पाठ करते हैं इसके कई सारे फायदे हो सकते हैं।

हनुमान चालीसा का पाठ करने से बजरंगबली के प्रति भक्ति और समर्पण की भावना जागृत होती है। हनुमान जी के प्रति श्रद्धा और आस्था बढ़ती है और उनसे आशीर्वाद प्राप्त करने की इच्छा बढ़ती है।

हनुमान चालीसा का पाठ करने से मन में शांति होती है। अगर आप बहुत ज्यादा तनाव में रहते हैं तो हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे तो तनाव कम होगा। आप किसी बात को लेकर परेशान हैं तो हनुमान चालीसा का पाठ करने से आपके परेशानी दूर होगी मैं रास्ते बनेंगे।

हनुमान जी की कृपा से मन की चंचलता और चिंताओं से मुक्ति मिलती है ताकि आप बिना किसी बाधा के अपने कार्य को अच्छे से कर सकते हैं। अपने आप में विश्वास और स्थिरता आएगी। हनुमान चालीसा का पाठ करने से किसी भी कार्य को पूरा करने का दृढ़ निश्चय पैदा होता है। और आप अच्छे कार्य की ओर जाने लगते हैं।

हनुमान चालीसा पढ़ने से व्यक्ति को शक्ति और सामर्थ्य की प्राप्ति होती है जो बड़ी से बड़ी कठिनाइयों को आसानी से पार करके अधिक सामर्थ प्राप्त करता है। हनुमान चालीसा का पाठ करने से अद्भुत क्षमता प्राप्त होती है।

अगर आपने नियम धर्म से हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं। तो मन में शांति प्राप्त होगी। भगवान के प्रति आस्था बढ़ेगी, आपके मन में डर चिंता नहीं रहेगा। आप सफलता की ओर पढ़ने में कामयाब होंगे क्योंकि आस्था बहुत बड़ी चीज होती है और आस्था से ही जिंदगी आसान होती है। मन में शांति और विश्वास बढ़ता है।

अगर आप रोजाना पाठ नहीं कर पाते हैं तो कोई बात नहीं पर सप्ताह में 1 दिन हनुमान चालीसा का पाठ आपको जरूर करना चाहिए। इसे हनुमान जी की कृपा आप पर बनी रहेगी आपके परिवार के ऊपर बनी रहेगी। अपने बच्चों को भी प्रेरित करें हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए।