उक्त ज्योति प्रकाश के मंडल में विष्णु जी एवं ब्रह्मा जी ने एक पुरुष का आकार देखा, जो 3 नेत्र वाले देवों के देव महादेव शिव रूप दिखाई देने लगे। जिसके हाथ में त्रिशूल, गले में सर्प और माथे पर अर्ध चंद्र दिखाई दे रहे रहा था। उक्त ज्योति से ब्रह्मा जी बोलें तुम रूद्र हो जिसका अस्तिव मेरे कारण है। उनके इस अहंकार को देखकर भगवान शिव अत्यंत क्रोधित हो गए और उस क्रोध से ही बाबा भैरव की उत्पत्ति हुई। उनका रूप अति विशाल भयंकर दिखाई देने लगा जो बाद में बाबा काल भैरव के रूप में पूजे और माने जाने लगे। काल भी जिससे भयभीत होता था। दुष्ट आत्माओ का नाश करने वाला ये अमरदक भी कहलाए जिन्हें बाद में काशी नगरी का अधिपति भी बनाया गया। उनके भयंकर रूप को देखकर ब्रह्मा और विष्णु शिव की आराधना करने लगे और गर्भरहित हो गए।