साल 2019 में मार्गशीर्ष (अगहन) का महीना 13 नवंबर से शुरू होकर 12 दिसंबर 2019 तक रहेगा। अनेक ग्रंथों में उल्लेख मिलता है कि कश्यप ऋषि ने ही मार्गशीर्ष के महीने में ही कश्मीर की रचना की थी। यह महीना भगवान श्री विष्णु जी का प्रिय पवित्र महीना मनाना जाता है, अगहन मास में जप, तप और ध्यान करना शीघ्र फलदायी माना जाता है। मार्गशीर्ष माह में पवित्र तीर्थ स्थानों का सेवन, पवित्र नदियों में स्नान करने मनोवांछित कामनाएं पूरी होने लगती है। मार्गशीर्ष (अगहन) महीने में मांगलिक कार्य का शुभफल मिलता है। भगवान श्रीकृष्ण की उपासना और पवित्र नदियों में स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति एवं इच्छाएं पूरी होती है। संतान सुख की कामना पूरी होती है। चन्द्रमा की पूजा करने से अमृत तत्व की प्राप्ति भी होती है।