भोपालPublished: Dec 09, 2022 08:35:46 pm
दीपेश तिवारी
शनि को दंड के विधान के तहत न्याय का देवता माना गया है। ऐसे में कई बार हमारे द्वारा भूल से की गई किसी गलती का भी वे दंड हमें प्रदान करते हैं। वहीं शनि के दंड क प्रभाव को काफी कम करने के लिए कुछ विशेष उपाय भी हैं।
सनातन हिंदू धर्म में शनि (shani dev) को न्याय का देवता माना जाता है। ऐसे में उनके द्वारा दिए जाने वाले कर्म दंड के चलते करीब सभी लोग शनि (shani dev) की दशा आने से भय खाते हैं। जबकि ज्योतिष के जानकारों सहित पंडितों का भी ये मानना है कि शनि देव (shani dev) किसी का बुरा नहीं करते वे तो जातक को केवल उसके कर्मों का फल प्रदान करते हैं। यानि वे जातक जिन्होंने पूर्व काल यानि शनि की दशा आने से पूर्व कुछ बुरे कर्म किए थे उन्हें शनि (shani dev) दंड देते हैं। जबकि वे जातक जिनके कर्म सदैव शुद्ध रहे उन्हें शनि देव कभी न सताते हुए उल्टा आशीर्वाद प्रदान करते हैं।