scriptआठ साल बाद चित्रा-वैधृति योग में नवरात्रि, 10 दिन में बनेंगे 33 शुभ मुहूर्त | Navratri: This navratri will have 33 muhurt for auspicious work | Patrika News
धर्म-कर्म

आठ साल बाद चित्रा-वैधृति योग में नवरात्रि, 10 दिन में बनेंगे 33 शुभ मुहूर्त

13 अक्टूबर मंगलवार से चित्रा-वैधृति योग में शुरू हो जाएंगे शारदीय नवरात्र, 10 दिन में बनेंगे 33 शुभ
मुहूर्त, इस बार नवमी और
दशहरा एक साथ

Oct 07, 2015 / 10:18 am

सुनील शर्मा

how to worship ma durga laxmi saraswati in navratr

how to worship ma durga laxmi saraswati in navratri

navratri/”>शारदीय नवरात्र अश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा 13 अक्टूबर मंगलवार से प्रारंभ हो जाएंगे। आठ साल बाद बन रहे चित्रा नक्षत्र में वैधृति योग होने से अभिजीत नक्षत्र में घटस्थापना करना श्रीकारक होगा। नवरात्रि महापर्व इस बार दस दिन का होगा। नवमी और दशहरा एक साथ होगा। नवरात्रि में माता घोड़े पर सवार होकर आएगी। प्रतिपदा तिथि पूर्ण रात्रि तक होने से शुभ रहेगी।

ज्योतिषी सोमेश्वर जोशी ने बताया, इस बार ग्रह स्थिति बुधादित्य योग, उच्च के राहू तथा बुध और सिंहस्थ बृहस्पति के होने से चल-अचल संपत्ति खरीदी तथा व्यापार के लिए विशेषकर लाभप्रद रहेगी। 13 अक्टूबर को चित्रा नक्षत्र देर रात 4.38 तथा वैधृति योग रात 11.17 तक रहेगा। इसका विशेष विधान देवी भागवत में बताया गया है। अभिजीत मुहूर्त में 11.49 से लेकर 12.35 बजे तक घटस्थापना करनी चाहिए। जो लोग इस समय घटस्थापना नहीं कर पाते, वे सुबह शुभ मुहूर्त 6.22 बजे से लेकर 6.45 बजे भी कर सकते हैं। प्रतिपदा 13 व 14 अक्टूबर को सुबह 8 बजे तक होने से दोनों दिन मानी जाएगी।

ये भी पढ़ेः राशि अनुसार करें दुर्गा सप्तशती के पाठ, पूरी होगी मनोकामना
ये भी पढ़ेः मां शक्ति ने दिए राजा को दर्शन, कहा यहीं मुझे करो स्थापित



नवरात्रों के 10 दिन में बनेंगे 33 शुभ संयोग

13 अक्टूबर : नवरात्रि प्रारंभ व अग्रसेन जयंती
14 अक्टूबर : ब्रह्ममचारिणी पूजा
15 अक्टूबर : चंद्रघटा पूजा व हिजरी संवत (इस्लामी नया साल प्रारंभ)
16 अक्टूबर : कुष्मांडा पूजा, विश्व खाद्य दिवस
17 अक्टूबर : स्कंदमाता पूजा, विनायक चतुर्थी
18 अक्टूबर : कात्यानी पूजा, षष्ठी
19 अक्टूबर : कालरात्रि पूजन व सरस्वती पूजन
20 अक्टूबर : महागौरी पूजन व नवपद ओली
21 अक्टूबर : सिद्धिदात्री पूजा व महाष्टमी पूजन
22 अक्टूबर : महानवमी, दशहरा, बुद्ध जयंती

ये भी पढ़ेः इस बार नवरात्रा होंगे 10 दिन के, नवमी, दशहरा मनाए जाएंगे एक साथ
ये भी पढ़ेः इस बार नवरात्र में सात दिन रहेगा शुभ संयोग, ऐसे उठाएं लाभ
ये भी पढ़ेः यहां माता कहलाती हैं चायनीज काली और चढ़ता है नूडल्स!

घटस्थापना के मुहूर्त

सुबह 9.19 से 10.46 तक – चर
सुबह 10.46 से 12.13 बजे तक – लाभ
दोप. 12.13 से 1.40 बजे तक – अमृत
रात 7.33 से 9.06 बजे तक – लाभ
रात 0.40 से 12.13 तक – शुभ
रात 12.13 से 1.46 तक – अमृत



“अब आप पा सकते हैं अपनी सिटी की हर खबर ईमेल पर भी – यहाँ क्लिक करें

Home / Astrology and Spirituality / Dharma Karma / आठ साल बाद चित्रा-वैधृति योग में नवरात्रि, 10 दिन में बनेंगे 33 शुभ मुहूर्त

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो