जयपुर

Aaj Ka Panchang 22 January 2021 शुभ योगों का दिन, जानें आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहूकाल और दिशाशूल

22 january 2021 ka panchang today panchang in hindi aaj ka Rahukaal shubh muhurat

जयपुरJan 22, 2021 / 09:43 am

deepak deewan

Today Panchang 22 January 2021 Daily Panchang 22 January 2021

जयपुर. आज पौष शुक्ल पक्ष की उदया तिथि नवमी शाम 6 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। उसके बाद दशमी तिथि शुरू हो जाएगी। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि शुक्रवार को रात 9 बजकर 18 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही पूरा दिन रवि योग रहेगा। आज चंद्र मंगल धनयोग बन रहा है। आज शाम 6 बजकर 40 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। आज शनि नक्षत्र परिवर्तन कर रहे हैं। शनि देव आज श्रवण नक्षत्र में आ जाएंगे। आज लक्ष्मीजी की पूजा करें। जरूरतमंदों को दान दें।
आज का पंचांग 22 जनवरी आज का शुभ मुहूर्त
पौष शुक्ल नवमीए शुक्रवारए विक्रम संवत् 2077।
राष्ट्रीय मिति माघ 02 शक संवत् 1942
सौर माघ मास प्रविष्टे 09 जमादि उल्सानी 08 हिजरी 1442।
सूर्य उत्तरायण दक्षिण गोल शिशिर ऋतु।
चंद्रमा अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 25 मिनट तक मेष उपरांत वृष राशि पर संचार करेगा।
नवमी तिथि सायं 06 बजकर 30 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ
भरणी नक्षत्र सायं 06 बजकर 40 मिनट तक उपरांत कृतिका नक्षत्र का आरंभ।
शुभ योग रात्रि 09 बजकर 18 मिनट तक उपरांत शुक्ल योग का आरंभ
कौलव करण सायं 06 बजकर 30 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ।
दिशा शूल पश्चिम दिशा

आज का शुभ मुहूर्त
अभ‍िजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 12 म‍िनट से 12 बजकर 54 म‍िनट तक।
अमृ‍त काल दोपहर 01 बजकर 16 म‍िनट से 03 बजकर 04 म‍िनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 19 मिनट से 03 बजकर 02 म‍िनट तक।
निशीथ काल रात 12 बजकर 06 म‍िनट से 23 जनवरी रात 12 बजकर 59 मि‍नट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त
गुल‍िक काल सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक।
राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 म‍िनट से दोपहर 12 बजे तक।
यमगंड दोपहर 03 बजकर 30 म‍िनट से 4 बजकर 30 म‍िनट तक।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.