31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समस्याओं से पाना है मुक्ति तो सोमवार को इस समय करें ऐसी शिव पूजा

घर पर ही कर लें ये शिव पूजा प्रसन्न हो जाएंगे भोलेनाथ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Shyam Kishor

•

Updated: 12 Apr 2020, 11:47 AM IST

समस्याओं से पाना है मुक्ति तो सोमवार को इस समय करें ऐसी शिव पूजा

समस्याओं से पाना है मुक्ति तो सोमवार को इस समय करें ऐसी शिव पूजा

औघड़ दानी भगवान शिव सबका कल्यान करते हैं, महादेव अपनी शरण में आए हुए भक्त की सभी मनोकामना पूरी कर देते हैं। अगर आपके जीवन में कोई समस्या है और उससे मुक्ति पाना चाहते हैं तो सोमवार के दिन सुबह 5 से 7 एवं शाम को 4 से 7 के बीच अपने घर में ही या किसी शिवालय में ये शिव पूजा जरूर करें। शिवजी की कृपा से मनचाही कामना पूरी होगी।

बारह राशियों पर ऐसे पड़ता है शनि का प्रभाव, जानें आपकी राशि का हाल

सारे देवों में शिव ही एक मात्र ऐसे देव हैं जो अपने भक्‍तों की श्रद्धा युक्त पूजा से शीघ्र ही प्रसन्‍न हो जाते है। भोलेनाथ को आदि और अनंत माना गया है जो पृथ्वी से लेकर आकाश और जल से लेकर अग्नि हर तत्व में विराजमान है। केवल महादेव ही ऐसे देव हैं जो केवल जल चढ़ाने से भी प्रसन्‍न हो जाते हैं और उनका अभिषेक दुध मिले जल से 108 बार “ऊँ नमः शिवाय” मंत्र का उच्चारण करते हुए अभिषेक करने के बाद, नीचे दी गई सामग्रियों को चढ़ाने से मनचाहे फल की प्राप्ति शीघ्र हो जाती है।

भगवान शिवजी को पूजन में ताजी बेलपत्र, धतुरे के ताजा फल, नारियल, शहद, घी, चीनी, ईत्र, चंदन, केसर, भांग इन सभी चीजों को एक-एक चीज शिवलिंग पर चढ़ाने से महादेव शीघ्र प्रसन्न होकर जातक की इच्छाएं सप्ताह भर में पूरी कर सकते हैं। शिव महापुराण में बताया गया है उक्त चीजें भगवान शिव को अत्यंत प्रिय होती है।

सोमवार की विशेष शिव पूजा के लाभ

1- शिव मंत्रों का उच्चारण करते हुए शिवलिंग पर जल व बेलपत्र, धतुरा चढ़ाने से व्यक्ति का स्वभाव शांत होता है, आचरण प्रेममय होता है।

2- शिवजी को शहद चढ़ाने से वाणी में मिठास आती है।

3- शि‍व जी को दूध चढ़ाने से उत्तम स्वास्थ्य मिलता है।

4- शि‍व जी को दही चढ़ाने से स्वभाव गंभीर होता है ।

5- शिवलिंग पर गाय का घी अर्पित करने से शरीर में शक्ति का संचार होता है।

6- शि‍व जी को ईत्र से स्नान कराने पर विचार पवित्र होते हैं।

7- शि‍व जी को चंदन चढ़ाने से व्यक्तित्व आकर्षक होता है, समाज में मान-सम्मान प्राप्त होता है।

8- शि‍व जी को केशर चढ़ाने से सौम्यता प्राप्त होती है।

9- शि‍व जी को भांग चढ़ाने से मन के विकार और बुराइयां दूर होती है।

10- शि‍व जी को शक्कर चढ़ाने से सुख और समृद्धि में बढौतरी होती है।

**************************