scriptआज है सर्वार्थसिद्धि योग, इन राशि वालों के लिए भाग्यशाली रहेगा आज का सोमवार | Todays aaj ka rashifal in hindi daily horoscope | Patrika News
धर्म-कर्म

आज है सर्वार्थसिद्धि योग, इन राशि वालों के लिए भाग्यशाली रहेगा आज का सोमवार

सिद्धि नामक नैसर्गिक शुभ योग अपराह्न ३.५५ तक, तदुपरान्त व्यतिपात नामक अत्यंत बाधाकारक अशुभ योग है

Oct 09, 2017 / 09:41 am

सुनील शर्मा

patrika

horoscope,astrology in hindi,horoscope in hindi,Rashifal,rashifal in hindi,

सिद्धि नामक नैसर्गिक शुभ योग अपराह्न ३.५५ तक, तदुपरान्त व्यतिपात नामक अत्यंत बाधाकारक अशुभ योग है। व्यतिपात योग में समस्त शुभ व मांगलिक कार्य वर्जित हैं। सर्वार्थसिद्धि नामक शुभ योग व कुमार नामक शुभ योग दोपहर बाद २.०२ से अगले दिन सूर्योदय तक है।
मेष
मकान-दुकान के निर्माण में भाइयों का सहयोग मिलेगा। व्यापार विस्तार के अवसर बन रहे है। कारोबार में परिश्रम का पूरा फल मिलेगा।

वृषभ
दूसरों के बारे में गलत धारणा संबंधों को कमजोर कर सकती है। कार्य क्षेत्र का विकास एवं विस्तार होने के योग हैं। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें।
मिथुन
आज आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कार्यस्थल पर जल्दबाजी में काम न करें। परिवार के विवाद समाप्त होने से शांति एवं सुख बढ़ेगा। संतान सुख संभव है।

कर्क
अधिकारी वर्ग सम्मान प्राप्त करेंगे। परिवार के साथ मनोरंजन में समय बीतेगा। व्यापारिक लाभ संभव है। संतान की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अपनी जीवनशैली को नियंत्रित रखें।
सिंह
कारोबार में आ रहे उतार- चढ़ाव से चिंता बढ़ेंगी। रचनात्मक कार्य करने को मिलेगा। व्यापारिक कार्यों से कीर्ति वृद्धि होगी। कानूनी विवादों से दूर रहें।

कन्या
अपने अधिकारों का गलत उपयोग कर रहे हैं। आज राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यवहारकुशलता से समस्या का समाधान कर लेंगे। खर्चों में बढ़ोतरी होगी।
तुला
निजी जीवन में सोच के परे काम होगा। भूमि संबंधी समस्या का निपटारा होगा। निर्माण कार्य के अधूरे पड़े कार्य पूर्ण होने के योग हैं। व्यापार में नए अनुबंध होने वाले हैं।

वृश्चिक
अपनी सूझबूझ से काम पूरे करेंगे। शिक्षा व ज्ञान में वृद्धि होगी। दूरदर्शिता से सहयोग मिलेगा। आलस्य त्याग कर कार्य समय पर करें। संतान की विवाह संबंधी समस्या का हल होगा।
धनु
अपनी जिद के कारण परिवार खत्म कर लेंगे। समय पर संभल जाए। दोस्तों के साथ लाभदायी यात्रा होने के योग बनेंगे। जायदाद संबंधी समस्या सुलझाने में समय बीतेगा।

मकर
आज व्यापार, नौकरी में आपका महत्व एवं प्रभाव बढ़ सकता है। कार्य स्थल पर किए प्रयास व सहयोग से अनुकूलता आएगी। नए व्यवसायिक संबंध लाभदायी होंगे।
कुम्भ
कई दिनों से रुके कार्यों में गति आएगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है। हर किसी को अपने मन की बात न बताए नुकसान हो सकता है।

मीन
संतान के गतिविधियों पर नजर रखें। लंबे समय के बाद प्रिय व्यक्तिसे भेंट होगी। जीवन साथी से संबंधों में कड़वाहट संभव है। परोपकारी स्वभाव के कारण दूसरों की मदद से संतोष मिलेगा।

Home / Astrology and Spirituality / Dharma Karma / आज है सर्वार्थसिद्धि योग, इन राशि वालों के लिए भाग्यशाली रहेगा आज का सोमवार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो