scriptबर्थ-डे पार्टी से लौट रहे बाइक सवारों में मारी टक्कर, 5 जने घायल | Bike riders returning from birthday party collided, 5 injured | Patrika News
धौलपुर

बर्थ-डे पार्टी से लौट रहे बाइक सवारों में मारी टक्कर, 5 जने घायल

सैंपऊ-बाड़ी मार्ग पर शुक्रवार दोपहर पार्वती नदी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर बाइक सवार पांच जने घायल हो गए।

धौलपुरSep 30, 2022 / 08:17 pm

rohit sharma

बर्थ-डे पार्टी से लौट रहे बाइक सवारों में मारी टक्कर, 5 जने घायल

बर्थ-डे पार्टी से लौट रहे बाइक सवारों में मारी टक्कर, 5 जने घायल

धौलपुर. सैंपऊ-बाड़ी मार्ग पर शुक्रवार दोपहर पार्वती नदी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर बाइक सवार पांच जने घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने निजी वाहनों से राजकीय अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार जन्मदिन पार्टी में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।
जानकारी के अनुसार मोनू पुत्र रामनिवास अपनी पत्नी मिथलेश, पुत्र मोहित तथा बहन मनु और भांजा जतिन के साथ बाइक पर सवार होकर गांव गुजर्रा जा रहे थे। रास्ते में पार्वती नदी के पास पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने निजी वाहनों से सैंपऊ अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार बसई नवाब से बर्थडे पार्टी में शामिल होकर लौट रहे थे। यहां अस्पताल में बालक मोहित की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया।

जरुरत व असहाय व्यक्तियों की मदद के लिए आगे आएं लोग

धौलपुर. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शुक्रवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक बाड़ी में अध्ययनरत ऐसी बालिकाएं जिनके माता-पिता में से किसी एक की अथवा दोनों की मृत्यु हो चुकी है उन्हें युवा समाज सेवी आकाश कपरेला के सहयोग से नि:शुल्क स्कूल बैग वितरित किए गए। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुनीता मीणा ने बताया कि युवा समाज सेवी आकाश ने ऐसे जरुरतमंद बच्चों को चिन्हित कर उन्हें नि:शुल्क स्कूल बैग उपलब्ध कराए जाने का यह सराहनीय कार्य किया है। समाज के हर व्यक्ति को को जरुरतमंद एवं असहाय व्यक्तियों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने बालिकाओं को नि:शुल्क शिक्षा का अधिकार, भरण पोषण का अधिकार, नि:शुल्क विधिक सहायता, पीडि़त प्रतिकर स्कीम, लैंगिक अधिकारों से बालिकाओं का संरक्षण अधिनिय, छुआछूत एक सामाजिक बुराई, साइबर अपराधों से सुरक्षा, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के संबंध में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि नीरज कुमार अध्यक्ष ताल्लुका विधिक सेवा समिति बाडी ने बच्चों के अधिकार, बाल विवाह के दुष्परिणाम एवं बच्चों से जुड़े विभिन्न कानूनी प्रावधानों के बारे में अवगत कराया। युवा समाज सेवी कपरेला ने बालिकाओं का मनोबल बढ़ाते हुए मन लगाकर अध्ययन करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के दौरान संस्था के प्रधानाचार्य विनोद कुमार शर्मा ने विचार व्यक्त कर बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उमाशंकर कपरेला, संजू परमार, पिन्टू मंगल, अरुण मंगल, विनोद शर्मा समेत अन्य मौजूद थे।

Home / Dholpur / बर्थ-डे पार्टी से लौट रहे बाइक सवारों में मारी टक्कर, 5 जने घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो