scriptभाजपा का नहीं मिला टिकट, किया विरोध प्रदर्शन भाजपा के बहिष्कार का लिया निर्णय | BJP did not get ticket, protests decided to boycott BJP | Patrika News
धौलपुर

भाजपा का नहीं मिला टिकट, किया विरोध प्रदर्शन भाजपा के बहिष्कार का लिया निर्णय

धौलपुर. भाजपा की ओर से शुक्रवर देर रात तक टिकटों की सूची में संशोधन दर संशोधन होते रहे, इसके बाद भी सभी वार्डों में टिकिटार्थियों को भाजपा नेता संतुष्ट नहीं कर पाए। ऐसे में वार्ड 54 से ऐनवक्त

धौलपुरNov 28, 2020 / 02:15 pm

Naresh

BJP did not get ticket, protests decided to boycott BJP

भाजपा का नहीं मिला टिकट, किया विरोध प्रदर्शन भाजपा के बहिष्कार का लिया निर्णय

भाजपा का नहीं मिला टिकट, किया विरोध प्रदर्शन भाजपा के बहिष्कार का लिया निर्णय
धौलपुर. भाजपा की ओर से शुक्रवर देर रात तक टिकटों की सूची में संशोधन दर संशोधन होते रहे, इसके बाद भी सभी वार्डों में टिकिटार्थियों को भाजपा नेता संतुष्ट नहीं कर पाए। ऐसे में वार्ड 54 से ऐनवक्त पर टिकट कटने से गुस्साए युवा पाल गडरिया, बघेल समाज के पदाधिकारियों ने भाजपा नेताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही पुतला दहन भी किया। वार्ड नंबर 54 से एक उम्मीदवर को भाजपा का टिकट नहीं मिलने के बाद उसके समर्थन में बघेल समाज के युवाओं ने आक्रोशित होकर भाजपा का पुतला जलाया। जिलाध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की। बघेल समाज के युवाओं ने पदाधिकारियों पर धोखा देने का आरोप लगाया। साथ ही निर्दलीय चुनाव लडऩे की घोषणा की। साथ ही भाजपा के बहिष्कार को निर्णय किया। युवाओं का आरोप था कि पार्टी पदाधिकारियों ने चेहतों को ही टिकट दिया है, जबकि कार्यकर्ताओं को दूर कर दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो