scriptधौलपुर की 3 विधानसभा में भाजपा की रही बढ़त, करौली में जाकर पिछड़ी | BJP leads in 3 assembly constituencies of Dholpur, lags behind in Karauli | Patrika News
धौलपुर

धौलपुर की 3 विधानसभा में भाजपा की रही बढ़त, करौली में जाकर पिछड़ी

– इन्दुदेवी को खुद के घर में नहीं मिले मत

– बसेड़ी में कांग्रेस प्रत्याशी भजनलाल रहे आगे

धौलपुरJun 05, 2024 / 06:33 pm

Naresh

धौलपुर की 3 विधानसभा में भाजपा की रही बढ़त, करौली में जाकर पिछड़ी BJP leads in 3 assembly constituencies of Dholpur, lags behind in Karauli
– इन्दुदेवी को खुद के घर में नहीं मिले मत

– बसेड़ी में कांग्रेस प्रत्याशी भजनलाल रहे आगे

धौलपुर. दो जिलों की आठ विधानसभा को जोडकऱ साल 2008 में बनी नई लोकसभा सीट करौली-धौलपुर पर इस दफा कांग्रेस ने अपना परचम फहराया। सीट पर यह चौथा चुनाव है। साल 2009 में कांग्रेस विजयी रही और साल 2014 और 2019 के चुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की। इस दफा कांग्रेस ने अपनी हार का हिसाब चुकता कर दिया। वहीं, धौलपुर व करौली जिले की बात करें तो धौलपुर की तीन विधानसभा सीटों में भाजपा ने अच्छे मत हासिल किए। केवल बसेड़ी विधानसभा में थोड़ा पिछड़ गई। जबकि करौली जिले में कांग्रेस प्रत्याशी भजनलाल जाटव का जादू दिखा। यहां टोडाभीम, हिण्डौन, करौली व सपोटरा में भाजपा की इन्दुदेवी जाटव पिछड़ गई। विशेष बात ये है कि भाजपा प्रत्याशी करौली निवासी हैं। उधर, धौलपुर में कांग्रेस के तीन विधायक होने के बाद भी तीन विधानसभा सीटों पर कांग्रेस को कम मत मिले। हालांकि, धौलपुर सीट से कांग्रेस विधायक शोभारानी कुशवाहा के देवर समेत अन्य के भाजपा में शामिल होने से अंतिम समय वोटों में सेंधमारी हुई। केवल बसेड़ी सीट पर कांग्रेस ने बढ़त हासिल की। मतगणना में इण्डियन नेशनल कांग्रेस के भजनलाल जाटव ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी की इन्दु देवी को 98 हजार 945 मतों से अधिक मत प्राप्त किए। इसमें कांग्रेस प्रत्याशी भजनलाल जाटव को 5 लाख 30 हजार 11, बसपा के विक्रम सिंह को 14 हजार 112, भाजपा की इन्दु देवी को 4 लाख 31 हजार 66, निर्दलीय प्रत्याशी रामखिलाड़ी धोबी को 5 हजार 473 मत मिले तथा 7 हजार 460 मत नोटा पर डाले गए एवं करौली-धौलपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 9 लाख 90 हजार 393 मत पड़े।
धौलपुर में विधानसभावार ये रहे आंकड़े

धौलपुर जिले की विधानसभा क्षेत्र बसेड़ी में कांग्रेस के भजनलाल जाटव को 59 हजार 893, बसपा के विक्रम सिंह को 1 हजार 326, भाजपा की इन्दू देवी को 40 हजार 925, निर्दलीय पार्टी के रामखिलाड़ी धोबी को 680 मत मिले। बाड़ी से कांग्रेस को 56 हजार 6, बसपा को 2 हजार 759, भाजपा को 62 हजार 683, निर्दलीय प्रत्याशी रामखिलाड़ी को 842 मत मिले। धौलपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस को 49 हजार 265, बसपा को 2 हजार 632, भाजपा को 71 हजार 756, निर्दलीय प्रत्याशी को 857 मत मिले। राजाखेड़ा से कांग्रेस को 49 हजार 763, बसपा को 1 हजार 206 व भाजपा को 63 हजार 588, निर्दलीय प्रत्याशी को 600 मत मिलेे।
करौली में विधानसभावार ये रहे आंकड़े

करौली जिले की विधानसभा क्षेत्र टोडाभीम से कांग्रेस के भजनलाल जाटव को 89 हजार 123, बसपा के विक्रम सिंह को 1 हजार 261, भाजपा की इन्दू देवी को 38 हजार 441, निर्दलीय प्रत्याशी रामखिलाड़ी धोबी को 543 मत मिले। हिण्डौन से कांग्रेस को 76 हजार 81, बसपा को 1 हजार 510, भाजपा को 59 हजार 295, निर्दलीय प्रत्याशी को 552 मत मिले। करौली से कांग्रेस को 68 हजार 74, बसपा को 1 हजार 247, भाजपा को 50 हजार 484, निर्दलीय प्रत्याशी को 702 मत मिले एवं सपोटरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस को 77 हजार 174, बसपा को 2 हजार 64, भाजपा को 39 हजार 626, निर्दलीय प्रत्याशी को 650 मत मिले। इसी प्रकार डाक मत पत्रों में कांग्रेस के भजनलाल जाटव को 4 हजार 632, बसपा को 107 व भाजपाको 4268 व निर्दलीय प्रत्याशी रामखिलाड़ी को 47 मत मिले।

Hindi News/ Dholpur / धौलपुर की 3 विधानसभा में भाजपा की रही बढ़त, करौली में जाकर पिछड़ी

ट्रेंडिंग वीडियो