
अभिनव सिंह
धौलपुर के अभिनव सिंह का चयन 12वीं कॉमनवेल्थ यूथ पार्लियामेंट के लिए हुआ है। अभिनव बतौर प्रतिनिधि न्यूजीलैंड की संसद में अपने अनुभव साझा करेंगे व संसद की प्रक्रियाओं के पीछे के मूल सिद्धांतों से परिचित होंगे। यह कार्यक्रम 2 से 5 सितंबर 2024 तक चलेगा। इस यूथ पार्लियामेंट में देशभर से 6 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। अभिनव सिंह को राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी द्वारा नामित किया गया है। अभिनव सिंह इस यूथ पार्लियामेंट में राजस्थान के प्रतिनिधि के रूप में भाग लेंगे। जिसका आयोजन इस बार न्यूजीलैंड की राजधानी वेलिंगटन में की जा रही है। यह इवेंट कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन के द्वारा आयोजित की जाती है।
अभिनव सिंह छात्र नेता व सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वर्तमान में वह जयपुर प्रांत के एबीवीपी प्रदेश मंत्री हैं। अभिनव साल 2017 में पीजी कॉलेज धौलपुर के छात्रसंघ अध्यक्ष भी रहे हैं। अभिनव एबीवीपी में रहते हुए इकाई सचिव, जिला सोशल मीडिया संयोजक, भरतपुर विभाग के विभाग सह संयोजक, निजी विश्विद्यालय प्रान्त संयोजक के पदों पर रहकर दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। अभिनव सिंह 10 वर्षों से छात्र हित के लिए विभिन्न मांगों को लेकर संघर्षरत हैं।
कॉमनवेल्थ यूथ पार्लियामेंट- कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन के द्वारा आयोजित एक इवेंट है जिसका उद्देश्य प्रतिभाशाली युवाओं, जिनकी रूचि सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में है उन्हें संसद की प्रक्रियाओं के पीछे के मूल सिद्धांतों से परिचित कराना एवं लोकतंत्र और सुशासन को आधार देने वाली प्रमुख संस्थाओं में से एक का अनुभव करने का अवसर प्रदान करना है। इसमें अफ्रीका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटिश द्वीप और भूमध्य सागर; कैरिबियन, अमेरिका और अटलांटिक; कनाडा; भारत; प्रशांत; दक्षिण-पूर्व एशिया - का प्रतिनिधित्व करने वाले 18-29 वर्ष की आयु के प्रतिभागी एक साथ आते हैं।
Published on:
29 Aug 2024 09:39 pm
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
