Success Story: भारत में युवाओं के बीच सिविल सेवा परीक्षा का काफी क्रेज है। ऐसे में बहुत से युवा चाहते हैं कि वे यूपीएससी सीएसई परीक्षा की तैयारी करें। हालांकि, बहुत से लोगों को पता नहीं होता है कि किस तरह तैयारी की जाती है। अधिकतर लोगों का मानना है कि यूपीएससी में वे लोग ही सफल होते हैं, जिनका एजुकेशनल बैकग्राउंड काफी मजबूत होता है। लेकिन यह सच्चाई नहीं है। हर साल कुछ ऐसे लोग सिविल सेवा में सफलता हासिल करते हैं, जिनकी कहानी काफी प्रेरणादायक होती है। ऐसे ही एक शख्स हैं 2018 के टॉपर जुनैद अहमद (Junaid Ahmad)। जुनैद हमेशा एक एवरेज स्टूडेंट रहे हैं लेकिन उन्होंने खुद पर भरोसा रखा और कड़ी मेहनत करके सफलता हासिल की।