scriptभाजयुमो ने किया शिक्षा मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन | bjyumo protested against education minister | Patrika News
धौलपुर

भाजयुमो ने किया शिक्षा मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन

धौलपुर. भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से बुधवार को आरपीएससी की ओर से आयोजित आरएएस भर्ती परीक्षा में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा की ओर से कथित तौर पर अपने रिश्तेदारों के लिए फजऱ्ीवाड़ा करने पर उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मोर्चा कार्यकर्ता सुबह सर्किट हाउस के बाहर एकत्रित हुए।

धौलपुरJul 29, 2021 / 08:30 am

Naresh

 bjyumo protested against education minister

भाजयुमो ने किया शिक्षा मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन

भाजयुमो ने किया शिक्षा मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन
आरपीएससी में आरएएस चयन में अधिक अंकों का मामला
धौलपुर. भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से बुधवार को आरपीएससी की ओर से आयोजित आरएएस भर्ती परीक्षा में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा की ओर से कथित तौर पर अपने रिश्तेदारों के लिए फजऱ्ीवाड़ा करने पर उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मोर्चा कार्यकर्ता सुबह सर्किट हाउस के बाहर एकत्रित हुए। वहां से रैली के रूप में जिला कलक्ट्रेट तक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नारे भी लगाए। जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह घुरैया ने कहा कि शिक्षा मंत्री की पुत्र वधू एवं उनके भाई बहन के साक्षात्कार में 80-80 नम्बर लाना, जबकि उनके लिखित परीक्षा में अंक कम है। चयन प्रक्रिया धांधली की ओर इशारा करती है। युवा नेता राहुल जाट ने कहा कि कांग्रेस अपने शासन में भ्रष्टाचार के नए आयाम स्थापित करती है। कहा कि परीक्षा परिणामों में धांधली कर कांग्रेस देश के युवाओं के साथ धोखा कर रही है। जिसका भारतीय जनता युवा मोर्चा विरोध करती है। इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग रखी है। अमन गोयल ने कहा कि जब तक जांच नहीं होती, युवा मोर्चा सड़क से लेकर विधानसभा तक आवाज़ उठाएगा। इस दौरान कमल सिंघल, राज तोमर, आदेश भटनागर, हर्ष उपाध्याय, अनमोल बंसल, देवेश, अमित जाट, मनोज मीणा, अमरपाल जाट, भुवनेश गोस्वामी, सुरेंद्र, शेखर जाट, अनिल, मनीष, बंटू कुशवाह, परमाल कुशवाह, चंद्र्भान, गुडड़ू, सत्यम, आकाश, सचिन, चंद्रभान, राजकुमार, रंजीत, कृष्णा सिंह चौधरी, भोले जाट, देवेंद्र आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Home / Dholpur / भाजयुमो ने किया शिक्षा मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो