8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धौलपुर खेल-2020 का होगा आयोजन, कबड्डी खेल से होगा आगाज

धौलपुर. जिला ओलंपिक संघ धौलपुर की वार्षिक साधारण बैठक शनिवार को सुबह हुई। अध्यक्षता जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष अशोक शर्मा ने की।शर्मा ने बताया जिला ओलंपिक संघ पदाधिकारियों एवं जिला ओलंपिक संघ से मान्यता प्राप्त समस्त जिला खेल संघों की बैठक में एजेंडा अनुसार सर्वसम्मति से निर्णय पारित किए गए
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धौलपुर

•

image

Naresh Kumar Lawaniyan

•

Updated: 5 Jul 2020, 11:21 AM IST

Dholpur Games -2020 to be organized, Kabaddi games will be started

धौलपुर खेल-2020 का होगा आयोजन, कबड्डी खेल से होगा आगाज

धौलपुर खेल-2020 का होगा आयोजन
कबड्डी खेल से होगा आगाज
धौलपुर. जिला ओलंपिक संघ धौलपुर की वार्षिक साधारण बैठक शनिवार को सुबह हुई। अध्यक्षता जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष अशोक शर्मा ने की।शर्मा ने बताया जिला ओलंपिक संघ पदाधिकारियों एवं जिला ओलंपिक संघ से मान्यता प्राप्त समस्त जिला खेल संघों की बैठक में एजेंडा अनुसार सर्वसम्मति से निर्णय पारित किए गए। धौलपुर खेल 2020 के आयोजन करने का निर्णय लिया। जिसकी शुरुआत कबड्डी खेल से करने की बात कही। जैसे ही कॉविड-19 का प्रभाव सामान्य होगा। तब जिले में धौलपुर ओलंपिक खेलों का आयोजन जिला खेल संघों के सहयोग से जिला ओलंपिक संघ करवाएगा। सभी जिला संघों के पदाधिकारियों ने सहमति देते हुए आयोजन में भाग लेने का आश्वासन दिया। अशोक शर्मा ने कहा कि खेलों के आयोजन से खेल प्रतिभाएं निकलकर आएंगी। जिला ओलंपिक संघ खिलाडिय़ों के हित एवं खेल के विकास के लिए हमेशा प्रशासन और सरकार से सुविधाएं दिलाने में तत्पर रहेगा। सभी खेल संघों के सहयोग से जिले में खेल के स्तर का निरंतर विकास करेगा। इस दौरान कई प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें प्रमुख तौर पर हर जिला संघ 500 रुपए प्रतिवर्ष मान्यता फीस जिला ओलंपिक संघ में जमा कराएगा।
इस मौके पर ओलंपिक संघ के सचिव राजकुमार परमार, सुरेंद्र गुर्जर, जयवीर पोसवाल, हरिमोहन शर्मा, माता प्रसाद टाइगर, अनिल सक्सेना, नरेंद्र शर्मा, जितेंद्र परमार, राकेश परमार, नरेंद्र परमार, रूपसिंह, गोपाल सिंह, अनूप सिंह संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।