धौलपुर

डकैत केशव गुर्जर गैंग और पुलिस के बीच फायरिंग, सिपाही के गोली लगी

डकैत केशव गुर्जर ( Dacoit Keshav Gurjar ) को दबोचने गई धौलपुर पुलिस और डकैतों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है।

धौलपुरOct 26, 2020 / 10:03 am

JAYANT SHARMA

धौलपुर। जिले में एक बार फिर डकैतों ने पुलिस की नाक में दम कर दिया है। कई बड़े डकैतों ने पिछले कुछ समय में या तो सरेंडर कर दिया या फिर पकड़े गए। लेकिन अभी भी कुछ डकैत पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ऐसे ही एक डकैत केशव गुर्जर ( Dacoit Keshav Gurjar ) को दबोचने गई धौलपुर पुलिस और डकैतों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है।

दशहरे की शाम को डकैत के बारे में पता चला था। उसे दबाचने के लिए कई थानों के पुलिसकर्मियों की टीम बनाई गई। बीती रात दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ हुई और गोलियां चली। डकैत केशव गुर्जर गैंग को सोने के गुर्जा के नजदीक जंगलों में घेर लिया गया था। केशव को पकड़ा जाता इससे पहले ही उसने फायरिंग कर दी।

गोली एक कांस्टेबल को लगी और वह अचेत हो गया। देर रात ही उसे अस्पताल भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि हालत गंभीर होने पर उसे आगरा रेफर कर दिया गया है। उधर डकैत और उसके साथी जंगलों में ओझल हो गए। उनकी तलाश के लिए पुलिस टीमें लगी हुई हैं। जिस पुलिसकर्मी को गोली लगी उनका नाम अवधेश शर्मा है। अवधेश पुलिस टीम में सबसे आगे थे।

Home / Dholpur / डकैत केशव गुर्जर गैंग और पुलिस के बीच फायरिंग, सिपाही के गोली लगी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.