
वर्ष 2005 से राजस्थान पत्रिका के साथ पत्रकारिता का सफर लगातार जारी है। करीब दो दशक की इस यात्रा में संपादकीय टीम के साथी से लेकर मल्टीमीडिया और डिजिटल पत्रकारिता तक बदलते दौर के साथ काम करने का अवसर मिला। वर्तमान में पत्रिका के मिड डे एडिशन ’न्यूज टुडे’ से जुड़कर नियमित खबरों का प्रकाशन कर रहा हूं और पिछले पांच-छह वर्षों से डिजिटल एडिशन के लिए भी लगातार खबरें लिख रहा हूं। इस दौरान डिजिटल क्षेत्र में पत्रिका के वार्षिक पुरस्कारों में तीन बार प्रथम श्रेणी और एक बार द्वितीय श्रेणी का सम्मान मिलना इस सफर की महत्वपूर्ण उपलब्धि रही है। अपराध पत्रकारिता से शुरू हुई यह यात्रा अब धर्म-कर्म, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, विकास, सामाजिक सरोकार और जनहित के मुद्दों तक विस्तार पा चुकी है। लगभग 20 वर्षों में राजस्थान के अलग-अलग क्षेत्रों, उनकी प्रशासनिक व्यवस्थाओं और स्थानीय समस्याओं को करीब से समझने और जमीन से जुड़ी खबरों को सामने लाने का अवसर मिला। प्रिंट की विश्वसनीयता और डिजिटल की गति के अनुभव के साथ पत्रकारिता के बदलते स्वरूप में खुद को लगातार अपडेट रखना इस सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है। खबर सिर्फ सूचना नहीं, बल्कि समाज की आवाज को सही मंच तक पहुंचाने की जिम्मेदारी है।
1
2
3
4
5
बड़ी खबरें
View AllPatrika Special
बिहार चुनाव
