Udaipur Police Seize 80 Lakh : राजस्थान के उदयपुर शहर की पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। सूरजपोल थाना पुलिस ने हवाला कारोबार से जुड़े केस का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को अरेस्ट किया है। तीनों ही गुजरात के रहने वाले हैं। उनके पास से पुलिस को करीब अस्सी लाख रुपए कैश मिला है, ये पैसा किसका था? किसे सौंपना था? पैसा कहां से लाया गया था? इस तरह के कई सवालों के जवाब पुलिस को नहीं मिले तो पुलिस ने हवाला कारोबार से जुड़ा पैसा मानते हुए एक्शन लिया है।