scriptजमीनी विवाद में फायरिंग, गोली लगने से युवक की मौत | Firing in land dispute, youth dies due to bullet injury | Patrika News
धौलपुर

जमीनी विवाद में फायरिंग, गोली लगने से युवक की मौत

– दूसरे पक्ष का एक जना घायल, बाड़ी अस्पताल में भर्ती
– कंचनपुर क्षेत्र के गांव रहल की घटना

धौलपुरFeb 04, 2024 / 12:22 pm

Naresh

Firing in land dispute, youth dies due to bullet injury

जमीनी विवाद में फायरिंग, गोली लगने से युवक की मौत

dholpur, कंचनपुर थाना क्षेत्र के गांव रहल में शनिवार शाम दो पक्षों हुए विवाद के दौरान हुई फायरिंग में एक पक्ष का युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिस पर उसे जिला अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक का शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। घटना में दूसरे पक्ष का रामदीन छर्रे लगने से घायल हुआ है, जिसका बाड़ी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि गांव रहल में दो परिवारों के बीच जमीनी विवाद चल रहा है। जिसमें दोनों पक्ष शाम लाठी-डंडों के साथ आमने-सामने हो गए और इस दौरान फायरिंग भी हुई। उधर, घटना के बाद पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि गांव रहल निवासी एक खेत मालिक ने एक पार्टी से पैसे ले लिए जबकि खेत की रजिस्ट्री दूसरे के नाम कर दी ऐसे में देर शाम एक पक्ष के बनवारी, धर्मवीर, सज्जन, कल्ली, जीतू सहित अन्य लोगों ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। जिसमें रिंकू (35) पुत्र दामोदर के सिर में गंभीर चोटें आई। साथ ही उसके पैर में भी गोली लगने युवक गंभीर हालत पर उसे धौलपुर जिला अस्पताल रैफर किया। जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। घटना में दूसरे पक्ष के रामदीन के छर्रे लगने से घायल हो गया।
– गांव रहल में दो पक्षों के बीच फायरिंग की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची टीम को दो युवक घायल मिले जिन्हें बाड़ी अस्पताल भिजवाया। जहां की हालत नाजुक होने पर उसे धौलपुर भेज दिया। जहां उसकी मृत्यु हो गई। प्रकरण में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
– योगेन्द्र कुमार शर्मा, थाना प्रभारी कंचनपुर

Hindi News/ Dholpur / जमीनी विवाद में फायरिंग, गोली लगने से युवक की मौत

ट्रेंडिंग वीडियो