scriptजमीन विवाद में फायरिंग, गोली लगने पर युवक घायल | Firing in land dispute, youth injured on being shot | Patrika News
धौलपुर

जमीन विवाद में फायरिंग, गोली लगने पर युवक घायल

उपखंड के कंचनपुर थाना क्षेत्र के गांव छिंगा का अड्डा पर जमीनी विवाद को लेकर चल रही रंजिश में गुरुवार देर रात एक पक्ष के करीब आधा दर्जन हथियारों से लैस लोगों ने दूसरे पक्ष के घर पर पहुंच कर हमला कर दिया। इस दौरान हुई फायरिंग में गोली लगने पर एक युवक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

धौलपुरSep 21, 2019 / 11:04 am

Mahesh gupta

जमीन विवाद में फायरिंग, गोली लगने पर युवक घायल

जमीन विवाद में फायरिंग, गोली लगने पर युवक घायल

बाड़ी. उपखंड के कंचनपुर थाना क्षेत्र के गांव छिंगा का अड्डा पर जमीनी विवाद को लेकर चल रही रंजिश में गुरुवार देर रात एक पक्ष के करीब आधा दर्जन हथियारों से लैस लोगों ने दूसरे पक्ष के घर पर पहुंच कर हमला कर दिया। इस दौरान हुई फायरिंग में गोली लगने पर एक युवक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल की शिकायत पर आरोपितों को नामजद करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार घटना में घायल छिंगा के अड्डा निवासी मौनू और उसकी मां रामभगवती ने बताया कि पुराने विवाद को लेकर गुरूवार देर रात दिनेश, सत्यवीर, महावीर, देवेंद्र और बबलू सहित 6-7 लोग हथियारों और लाठियों से लैस होकर आए और घर में प्रवेश कर गए। इस दौरान आरोपितों ने बंदूक और कट्टों से फायरिंग करना शुरू कर दिया। इस दौरान हाथ में गोली लगने पर मौनू घायल हो गया। इस दौरान रामभगवती ने अपने पुत्र को बचाने का प्रयास किया तो आरोपितों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। आरोप है कि आरोपितों ने जमकर घर तोडफ़ोड़ की और घर में रखे जेवरात व पशुओं को चुरा ले गए। पीडि़ता का आरोप है कि कुछ दिन पहले लायक पुरा गांव में हुए गोलीकांड में मृतक धारा के मामले में आरोपी राजीनामा करने की धमकी देकर गए हैं। इस संबंध में पीडि़ता रामभगवती ने कंचनपुर थाने में तहरीर दी ह,ै जिस पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूचना मिलने पर पहुंची कंचनपुर थाना पुलिस ने घायल युवक को बाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया है। मामला पुरानी रंजिश को लेकर जमीनी विवाद का बताया जा रहा है। इसमें पहले भी कई बार झगड़े होने की बात सामने आ रही है।
भरत के बेटों में जमीन को लेकर है विवाद
पुलिस के अनुसार छिंगा के अड्डा पर भरत सिंह के लडक़े दीवान, बचना, रघुवर और मानसिंह के परिवार रहते हैं, जिनमें आपस में जमीन को लेकर पुराना झगड़ा चल रहा है। बताया जाता है कि कुछ माह पहले बचना के बेटे देशराज की मौत हुई थी। इसका बदला लेने के लिए गत15 सितंबर को दीवान के बेटे धारासिंह की गोली मारकर हत्या किए जाने का आरोप है। गत रात हुए हमले को भी इसी भूमि विवाद से जोड़ कर देखा जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो