scriptजन्माष्टमी महोत्सव: ठाकुरजी का किया दुग्धाभिषेक | Janmashtami Festival: Thakurji's Milk Abhishek | Patrika News
धौलपुर

जन्माष्टमी महोत्सव: ठाकुरजी का किया दुग्धाभिषेक

मचकुण्ड स्थित लाडली जगमोहन मंदिर में बुधवार से चार दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव शुरू हुआ। इसके तहत पहले दिन बुधवार को 51 किलो दूध से ठाकुरजी का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अभिषेक किया गया।

धौलपुरAug 22, 2019 / 11:09 am

Mahesh gupta

जन्माष्टमी महोत्सव: ठाकुरजी का किया दुग्धाभिषेक

जन्माष्टमी महोत्सव: ठाकुरजी का किया दुग्धाभिषेक

आज होगा शृंगार
धौलपुर. मचकुण्ड स्थित लाडली जगमोहन मंदिर में बुधवार से चार दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव शुरू हुआ।
इसके तहत पहले दिन बुधवार को 51 किलो दूध से ठाकुरजी का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अभिषेक किया गया। महंत कृष्णदास ने बताया कि 22 अगस्त को शृंगार होगा। वहीं 23 तारीख को सहस्त्राचन होगा। इसके तहत भगवान के 1000 नामों के साथ 1000 वस्तुएं अर्पित की जाएंगी। इसके बाद कृष्ण जन्माष्टीम के दिन 24 अगस्त को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत सुबह सात बजे से 56 भोग की झांकी तथा फूल बंगला झांकी सजाई जाएगी। शाम को छह से रात 11 बजे तक भजन संध्या होगी। रात 10 से 12 बजे तक महाभिषेक किया जाएगा। रात 12 बजे कृष्ण जन्मोत्सव तथा महाआरती होगी।
महंत कृष्णदास ने बताया कि जन्माष्टमी पर्व पर एक कम्पनी की ओर से सात फीट की अगरबत्ती भी उपलब्ध कराई है, जो तीन दिन तक लगातार जलती रहेगी। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। उन्होंने आमजन से भी कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की है।

Home / Dholpur / जन्माष्टमी महोत्सव: ठाकुरजी का किया दुग्धाभिषेक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो