scriptबुजुर्ग दंपति के साथ बदमाशों ने दिखाई हैवानित, जबरन घर में घुसे और लूटपाट कर लगा दी आग | robbery in old couple home midnight looted money and set to fire | Patrika News
धौलपुर

बुजुर्ग दंपति के साथ बदमाशों ने दिखाई हैवानित, जबरन घर में घुसे और लूटपाट कर लगा दी आग

जैसे ही घटना के बारे में गांव वालों को खबर हुई, सभी मौके पर पहुंच गए। और हादसे में घायल दंपति को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया।

धौलपुरSep 27, 2017 / 11:29 pm

पुनीत कुमार

robbery in old couple home
जिले में हथियारबंद बदमाशों को प्रशासन का बिलकुल डर नहीं है। किसी के साथ लूटमार या फिर उसे डराना धमकाना उनके लिए आम बात हो गई। बीती रात यहां स्थित एक मकान में घुसकर हथियारबंद बदमाशों ने वृद्ध दंपति पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। बीती देर रात धौलपुर जिले के गांव राजा का नगला में चार बदमाश घर में जबरन दाखिल हो गए और बुजुर्ग दंपति से लूटमार मार की कोशिश में उनके शरीर पर केरोसिन तेल छिड़कर आग लगा दी। इससे उनके शरीर का कुछ हिस्सा जल गया। जिसके बाद बुधवार सुबह को मामले की जानकारी ग्राणीणों को हुई।
दरअसल, रात को स्थानीय निवासी किरोड़ीलाल और उनकी पत्नी अपने घर में सो रहे थे। जिसके बाद घर में बदमाश घुसे और उन्हें बंधक बना लिया। इस दौरान बदमाशों ने उनके साथ जबरदस्ती करने के साथ मारपीट भी की। बदमाशों ने बूढ़े दंपति पर बिना तरस खाए उनके ऊपर केरोसिन डालकर पास पड़े प्लास्टिक कट्टा जलाकर उनके ऊपर फेंक दिया। जिससे वो झुलस गए।
जानकारी के मुताबिक, पहले तो बदमाशों ने बुजुर्ग दंपति को बंधक बनाया और फिर उसके बाद घर में रखे लगभग 10 हजार रुपए और कुछ कीमती जेवरात लेकर फरार हो गए। फिर इतने से उनका मन नहीं भरा तो उन्होंने बूढ़े दंपति के साथ मारपीट कर आग के हवाले कर दिया। इस घटना में घायल पीड़ित दम्पत्ती ने बताया कि रात का फायदा उठाकर चोर उनके घर में जबरन दाखिल हो गए। और घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण लेकर भाग निकले।
तो वहीं इस घटना के बारे तब पता लगा जब तड़के सुबह उनके घर पर दूध पहुंचाने वाला पहुंचा। उसके बाद जैसे ही घटना के बारे में गांव वालों को खबर हुई, सभी मौके पर पहुंच गए। और हादसे में घायल दंपति को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। जबकि उधर लूटमार की इस वारदात के बाद पूरे गांव के ग्रामीणों में आक्रोश भरा हुआ। इस घटना की सूचना मिलते ही डिप्टी एसपी उपाधीक्षक समेत स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

Home / Dholpur / बुजुर्ग दंपति के साथ बदमाशों ने दिखाई हैवानित, जबरन घर में घुसे और लूटपाट कर लगा दी आग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो