scriptआसमानी आग से सन्नाटा | Silent fire | Patrika News
धौलपुर

आसमानी आग से सन्नाटा

धौलपुर. जिले में आसमान से बरसते अंगारों से मंगलबार को भी लोगों को कोई राहत नहीं मिली। समूचा जिला लगातार कई दिन से आसमानी आग की चपेट में होने से लोगों का हाल-बेहाल बना हुआ है। धौलपुर शहर में मंगलबार को भी सुबह 9 बजे तापमान 40 डिग्री के लगभग था। दिन में तापमान और अधिक हो गया। कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से प्रभावित आमजन की दिनचर्या अब भी सामान्य नहीं हो सकी है। शहर में मंगलबार को तापमान 48 डिग्री रहने एवं तेज गर्म हवाएं चलने से आमजन बेचैन रहा।

धौलपुरJun 04, 2019 / 07:32 pm

Naresh

dholpur news dholpur

आसमानी आग से सन्नाटा


धौलपुर. जिले में आसमान से बरसते अंगारों से मंगलबार को भी लोगों को कोई राहत नहीं मिली। समूचा जिला लगातार कई दिन से आसमानी आग की चपेट में होने से लोगों का हाल-बेहाल बना हुआ है।
धौलपुर शहर में मंगलबार को भी सुबह 9 बजे तापमान 40 डिग्री के लगभग था। दिन में तापमान और अधिक हो गया। कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से प्रभावित आमजन की दिनचर्या अब भी सामान्य नहीं हो सकी है। शहर में मंगलबार को तापमान 48 डिग्री रहने एवं तेज गर्म हवाएं चलने से आमजन बेचैन रहा। तल्ख धूप व लू के थपेड़ों से लेागों का आवागमन पूरी तरह ठहर सा गया है। आसमान से सुबह नौ बजे से ही सूर्य ढलने तक बरसती आग व लू के थपेड़ों ने शहर के बाजारों में सन्नाटा सा खींच दिया है। गर्मी के मारे बाजार में आम लोगों की चहल-पहल कम ही दिखाई दे रही है। आवश्यक काम से दिन में घरों से निकलने वाले लोग सिर व मुंह ढंक कर ही घरों से निकल रहे है। आमजन झुलसाने वाली तेज धूप व लू के थपेड़ों से बचने के उपायों में ही सुबह से जुटा रहता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो