scriptदो सगी बहन बनी सरपंच, गढ़ी खिराना तथा धनोरा पंचायत से जीती दोनों बहन | Two sarpanch became sarpanch, garhi khirana and two sisters won from D | Patrika News
धौलपुर

दो सगी बहन बनी सरपंच, गढ़ी खिराना तथा धनोरा पंचायत से जीती दोनों बहन

धौलपुर. बाड़ी पंचायत की ग्राम पंचायतों के लिए सोमवार को हुए चुनाव के बाद रोचक मामला सामने आया है। बाड़ी पंचायत समिति की दो पंचायतों में दो सगी बहन सरपंच बन गई हैं। दोनों अलग-अलग पंचायतों से सरपंच बनी हैं। इससे दोनों के घर में खुशी का माहौल है। जानकारी के अनुसार बसेड़ी के दोपुरा निवासी रामकली तथा रामबेटी ने अपने ससुराल में चुनाव लड़ा और दोनों ही चुनाव जीत गई।

धौलपुरSep 30, 2020 / 11:50 am

Naresh

 Two sarpanch became sarpanch, garhi khirana and two sisters won from Dhanora Panchayat

दो सगी बहन बनी सरपंच, गढ़ी खिराना तथा धनोरा पंचायत से जीती दोनों बहन

दो सगी बहन बनी सरपंच, गढ़ी खिराना तथा धनोरा पंचायत से जीती दोनों बहन
धौलपुर. बाड़ी पंचायत की ग्राम पंचायतों के लिए सोमवार को हुए चुनाव के बाद रोचक मामला सामने आया है। बाड़ी पंचायत समिति की दो पंचायतों में दो सगी बहन सरपंच बन गई हैं। दोनों अलग-अलग पंचायतों से सरपंच बनी हैं। इससे दोनों के घर में खुशी का माहौल है। जानकारी के अनुसार बसेड़ी के दोपुरा निवासी रामकली तथा रामबेटी ने अपने ससुराल में चुनाव लड़ा और दोनों ही चुनाव जीत गई। गढ़ी खिराना पंचायत से जहां रामबेटी सरपंच बनी हैं, वहीं धनारो से रामकली से सरपंच चुनी गई है। इसमें भी रोचक मामला यह है कि दोनों बहनों का चुनाव चिह्न भी एक ही बिजली का ल_ा था। वहीं दोनों को मत भी लगभग बराबर ही मिले थे। गढ़ी खिराना पंचायत से चुनाव लड़ी रामबेटी ने जहां पांच प्रत्याशियों को पटखनी दी थी, वहीं धनोरा पंचायत में रामकली ने चार प्रत्याशियों को पराजित किया है। रामबेटी को जहां 1183 मत मिले, वहीं रामकली को 1158 वोट मिले। रामबेटी 540 मतों से जीती हैं तो रामकली 84 मतों से जीती है।

Home / Dholpur / दो सगी बहन बनी सरपंच, गढ़ी खिराना तथा धनोरा पंचायत से जीती दोनों बहन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो