महिला के परिजनों पुलिस को बताया कि आगरा के ताजगंज निवासी युवक हरेंद्र फोन कर महिला को परेशान कर रहा था। उसे इसके लिए कई बार मना किया गया था। उसने पहले फोन पर परिवार की महिला परेशान किया। महिला ने परिजन को यह बात बताई। इस पर परिजन ने महिला से युवक को फोन कराया और मिलने के लिए धौलपुर बुलाया। जैसे ही युवक धौलपुर बस स्टैंड पहुंचा, महिला के परिजन ने उसे दबोच लिया और जमकर धुनाई कर दी।
युवक के साथ मौजूद उसके मौसा की भी परिजन ने पिटाई कर दी। निहाल गंज थाना प्रभारी बाबूलाल ने बताया कि मामला महिला से जुड़ा होने के कारण महिला थाने में भेज दिया गया है। इधर, पुलिस ने आरोपी हरेंद्र को शांतिभंग में गिरतार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक के साथ आए उसके मौसा खेरली निवासी भगवान सिंह को भी हिरासत में लिया गया है।