scriptबादाम के फायदे: गुणों से भरपूर है ये सूखा मेवा | Almond health benefits in Hindi | Patrika News
डाइट फिटनेस

बादाम के फायदे: गुणों से भरपूर है ये सूखा मेवा

बादाम और अखरोट वजन कम करने में भी लाभ पहुंचाते हैं। माना जाता है कि बादाम खाने से भूख कम लगती है और ज्यादा

Nov 12, 2017 / 04:51 pm

पवन राणा

Obese

Almond health benefits

बादाम को यादाश्शत तेज करने और ताकत बढ़ाने के लिए जाना जाता है। इन गुणों के अलावा भी बादाम में ढेरों खूबियां हैं। रोजाना बादाम खाने वालों को कई बीमारियों और कमजोरियों से निजात मिलती है। आइए जानते हैं कि बादाम खाने से क्या—क्या फायदे मिलते हैं:—

1. विटामिन ई, बायोटिन, मैगनीज और फैटी एसिड् की मात्रा बादाम में ज्यादा पाई जाती है। इसके चलते यह बालों के लिए काफी फायदेमंद है। इससे बालों का झड़ना, बालों में रूसी और खुजली में राहत मिलती है। इससे बाल लंबे, मुलायम और घने होते हैं। इसिलिए बादाम तेल के कई ब्राण्ड बाजार में आते हैं।

2. बादाम में कैल्शियम और फॉस्फोरस भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए इसके तेल की मालिश से हड्डियां भी मजबूत होती हैं। छोटे बच्चों की इस तेल से मालिश करना देश में सदियों से एक परंपरा बन हुआ है। बादाम खाने से भी हड्डियों से संबंधित रोगों से बचा जा सकता है।

3. बादाम मानव शरीर के हृदय के लिए भी फायदेमंद बताया गया है। साथ ही यह कॉलेस्ट्राल लेवल को बैलेंस रखता है। ब्लड शूगर लेवल भी इससे कंट्रोल रहता है।

4. बादाम खाने से टाइप 2 डायबिटीज से भी बचा जा सकता है। ब्लड शूगर लेवल को सही बनाए रखने में भी बादाम मदद करता है। डायबिटीज के कारकों को भी बादाम पनपने का मौका नहीं देता है।

5. बादाम और अखरोट वजन कम करने में भी लाभ पहुंचाते हैं। माना जाता है कि बादाम खाने से भूख कम लगती है और ज्यादा खाने से बचा जा सकता है। इससे वजन पर कंट्रोल रहता है। एक रिसर्च के अनुसार बादाम खाने वाले लोगों का वजन सामान्य लोगों की तुलना में कम होता है।

बादाम वैसे तो हर किसी के लिए फायदेमंद होता है लेकिन इसका सेवन सोच समझकर किया जाना चाहिए। बादाम में मौजूद विटामिन, मिनरल्स और पोषक तत्वों को पचाना हर किसी के बस की बात नहीं है। खासकर जिन लोगों को गुर्दे संबंधी या पित्ताशय की समस्या हो, उन्हें इसके सेवन से बचना चाहिए।

Home / Health / Diet Fitness / बादाम के फायदे: गुणों से भरपूर है ये सूखा मेवा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो