scriptस्ट्रॉन्ग बनाता है चीकू, शरीर के इन अंगों के लिए है फायदेमंद | chiku benefits | Patrika News
डाइट फिटनेस

स्ट्रॉन्ग बनाता है चीकू, शरीर के इन अंगों के लिए है फायदेमंद

यदि दूध के साथ इसे खाया जाए तो इसके स्वास्थ्य लाभ अधिक बढ़ जाते हैं। तो जानिए चीकू से होने वाले फायदों के बारे में।

Sep 15, 2019 / 04:27 pm

विकास गुप्ता

स्ट्रॉन्ग बनाता है चीकू, शरीर के इन अंगों के लिए है फायदेमंद

यदि दूध के साथ इसे खाया जाए तो इसके स्वास्थ्य लाभ अधिक बढ़ जाते हैं। तो जानिए चीकू से होने वाले फायदों के बारे में।

चीकू स्वादिष्ट होने के साथ स्वास्थ्य के लिए भी कई तरह से फायदेमंद फल है। इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन-ए व सी, फॉस्फोरस, आयरन आदि पोषक तत्त्व पाए जाते हैं। यदि दूध के साथ इसे खाया जाए तो इसके स्वास्थ्य लाभ अधिक बढ़ जाते हैं। तो जानिए चीकू से होने वाले फायदों के बारे में।

इन अंगों को फायदा –
यह आंतों को मजबूत बनाता है, भूख बढ़ाता है व यूरिन की दिक्कत व जलन को दूर करता है।
इसमें विटामिन-ए होता है जो आंखों से जुड़ी समस्या को दूर करने में लाभकारी है।
चीकू में ग्लूकोज काफी मात्रा में मिलता है जो शरीर को एनर्जी देने का काम करता है।
चीकू में टैनिन प्रचुर मात्रा में होता है जिस वजह से यह बेहतर एंटीइनफ्लेमेट्री एजेंट है और पेट संबंधी परेशानियों में फायदेमंद होता है।
यह गुर्दे व हृदय से जुड़े रोगों से भी बचाव करता है।
आयरन से भरपूर चीकू शरीर में खून की कमी दूर करता है।

Home / Health / Diet Fitness / स्ट्रॉन्ग बनाता है चीकू, शरीर के इन अंगों के लिए है फायदेमंद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो