12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लौंग की चाय से कम होगा बुखार, दमा में राहत देगी इलायची

लौंग की चाय पीने से कई मौसमी बीमारियों में लाभ होता है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Vikas Gupta

Apr 11, 2019

लौंग की चाय

लौंग की चाय

लौंग की चाय पीने से कई मौसमी बीमारियों में लाभ होता है।

लौंग के फायदे -

आर्थराइटिस: लौंग में ऐनलजेसिक एजेंट होते हैं जो जोड़ों, मांसपेशियों के दर्द व सूजन में आराम देते हैं।

बुखार : लौंग में एंटीपाइरेटिक गुण होता है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है व शरीर के तापमान को कम करने में मदद करता है। यह मैग्नीशियम, विटामिन-ई और के का भी बेहतर स्त्रोत है।

साइनस : सुबह के समय एक कप लौंग की चाय बैक्टीरिया के संक्रमण से बचाती है साथ ही यह साइनस में भी लाभकारी है।

दमा में राहत देती इलायची -

गरम मसाले में प्रयोग की जाने वाली बड़ी इलायची से शरीर की तमाम परेशानियां दूर होती हैं।

दो ग्राम सौंफ के साथ इसके 8-10 बीजों को खाने से पाचनक्रिया में सुधार होता है।

इसके 5-10 बूंद तेल में मिश्री मिलाकर लेने से दमा में लाभ होता है।

इसके दाने पीसकर शहद में मिलाकर छालों पर लगाने से आराम मिलता है। साथ ही पिसी इलायची खाली पेट खाने से बवासीर में राहत मिलती है ।

इसे पीसकर माथे पर लेप करने व पिसे बीजों को सूंघने से सिरदर्द ठीक होता है।