11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Health Tips: स्वाद ही नहीं, सेहत के लिए भी फायदेमंद है देसी चटनी

Health Tips: मौसम कोई भी हो अगर खाने के साथ चटनी है तो फूड का स्वाद दोगुना हो जाता है। यह सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाती है बल्कि सेहत पर भी सकारात्मक असर करती है। जानते हैं कुछ ऐसी ही चटनी के बारे में जो सेहत के लिए खास फायदेमंद है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 7 Sep 2021, 11:07 PM IST

health tips

Health Tips: मौसम कोई भी हो अगर खाने के साथ चटनी है तो फूड का स्वाद दोगुना हो जाता है। यह सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाती है बल्कि सेहत पर भी सकारात्मक असर करती है। जानते हैं कुछ ऐसी ही चटनी के बारे में जो सेहत के लिए खास फायदेमंद है।

पुदीने की चटनी
पुदीने की चटनी पाचन संबंधित बीमारियों को दूर करती है। पुदीना पेट को ठंडा रखने के अलावा भूख बढ़ाने और मिचली, कब्ज उल्टी आदि को ठीक करने में मददकरता है।

Read More: सेहत के लिए बेहद जरुरी है मैगनीशियम, भोजन में किन चीजों को भी करें शामिल

टमाटर की चटनी
टमाटर की चटनी में विटामिंस और ग्लूटाथायोन काफी मात्रा में मिलता है। सेहतमंद रहने के लिए टमाटर की चटनी ले सकते हैं। इसमें कैंसर का इलाज करने वाले गुण भी हैं।

लहसुन की चटनी
लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं। इसलिए लहसुन की चटनी से कब्ज और पाइल्स जैसी समस्याएं ठीक हो जाती हैं। ध्यान रखें आने वाला समय गर्मी का है, ऐसे में ज्यादा लहसुन का सेवन आपको नुकसान भी दे सकता है।

Read More: मेडिकल ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, यहां से करें अप्लाई

धनिए के पत्ते की चटनी
धनिए की चटनी सबसे ज्यादा घरों में इस्तेमाल की जाती है। यह पाचन दुरुस्त रखने की एक बेहतरीन दवा है। इसमें विटामिन सी के साथ-साथ विटामिन के भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है। यह स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक है। इस तरह आप चटनी से भी सेहत को सुधार सकते हैं।

Read More: जानें टीनएजर्स में कुपोषण की समस्या से जुडी जानकारी, देखें

आंवले की चटनी
आंवला विटामिन सी का अच्छा स्रोत है। यह शरीर रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करता है। इसके इस्तेमाल से त्वचा संबंधी समस्याएं नहीं होती और कोलेस्ट्रॉल लेवल में भी कमी आती है। साथ ही यह इंसुलिन का स्राव और डायबिटीज को नियंत्रित करने में सहायता करता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।