MOSB CAPF Recruitment 2021: मेडिकल ऑफिसर सिलेक्शन बोर्ड (CAPF) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस में सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर (सेकंड-इन-कमांड), स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर (डिप्टी कमांडेंट), मेडिकल ऑफिसर और डेंटल सर्जन (असिस्टेंट कमांडेंट) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार 13 सितंबर 2021 से itbpolice.nic.in पर ऑनलाइन मोड से आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती कुल 533 रिक्त पदों पर की जाएगी। उम्मीदवार पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ें।