14 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RPSC Recruitment: राजस्थान में 1.25 लाख नई भर्तियों की घोषणा बनाम हकीकत: युवाओं का क्यों बढ़ रहा सरकारी नौकरी का इंतजार?

RPSC Recruitment 2026: राजस्थान सरकार ने 2026-27 के बजट में 1.25 लाख नई भर्तियों की घोषणा की थी लेकिन अभी तक इस साल राजस्थान लोक सेवा आयोग को केवल 1122 पदों की अभ्यर्थना ही मिली है।
2 min read
Google source verification
RPSC Recruitment 2026

RPSC Recruitment 2026. Photo- Patrika

RPSC Recruitment 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग को मिलने वाली भर्तियों की रफ्तार धीमी है। इस साल के आठ माह बीतने वाले हैं। अभ्यर्थियों को भर्तियों का इंतजार है। आयोग को अब तक 1122 पदों की अभ्यर्थना ही मिली है। ऐसा तब है जबकि सरकार ने 2026-27 के बजट में 1.25 लाख नई भर्तियों की घोषणा की है। कार्मिक विभाग ने बीती 27 मई को 607 पदों की भर्ती के लिए आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा-2026 की अभ्यर्थना भेजी है। इसके ऑनलाइन आवेदन जारी हैं। आरएएस प्री-परीक्षा 6 दिसम्बर को कराई जाएगी। इसके बाद साल 2027 में आरएएस मेंस परीक्षा और साक्षात्कार होंगे।

Rajasthan Police SI Interview: एसआइ भर्ती के साक्षात्कार जारी

सब इंस्पेक्ट भर्ती परीक्षा-2025 के साक्षात्कार शुरू हो चुके हैं। इसमें 1076 पदों पर भर्ती होगी। साल 2021 की 859 पदों की सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा दोबारा कराई गई है। पुलिस में करीब 1500 सब इंस्पेक्टर के पद रिक्त हैं।

RPSC Vacancy Rajasthan: यों जरूरी है नई भर्तियां

  • 1.25 लाख भर्तियों का हुआ ऐलान
  • 55 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी करते हैं आवेदन
  • 50 प्रतिशत सरकारी विभागों में पद रिक्त
  • 35 प्रतिशत रिक्त पदों का एवज में होती है नई भर्ती

RPSC Jobs: आठ माह में 1122 पदों की भर्ती

  • प्राध्यापक (विशेष शिक्षा)-121 पद
  • सहायक अभियोजन अधिकारी (गृह विभाग)-371 पद
  • आरएएस एवं अधीनस्थ भर्ती(कार्मिक विभाग)-607 पद
  • वरि.वैज्ञानिक अधिकारी (विधि विज्ञान प्रयोगशाला)-03 पद
  • फिजियोथेरेपिस्ट (चिकित्सा-स्वास्थ्य)-20 पद

RPSC Recruitment 2025: पिछले साल मिली थी यह भर्तियां

  • जूनियर केमिस्ट-1
  • सहायक अभियंता (सिविल, यांत्रिकी, विद्युत)-1014
  • डिप्टी जेलर-73
  • एनालिस्ट कम प्रोग्रामर-45
  • सहा.अभियोजन अधिकारी-181
  • सहायक आचार्य संस्कृत-200
  • प्राध्यापक संस्कृत-52
  • वरिष्ठ अध्यापक-347
  • पुस्तकालयाध्यक्ष द्वितीय श्रेणी-300
  • प्रोग्रामर आईटी-216
  • विधि रचनाकार-09
  • राज्य अभिलेखागार-45
  • सहा.सांख्यिकी अधिकारी-10
  • उपाचार्य आईटीआई-36
  • सहा.खनि अभियंता-24
  • भूवैज्ञानिक-32
  • पीटीआई-लाइब्रेरियन-40
  • सहा.निदेशक-09
  • कृषि अधिकारी-25
  • संरक्षण अधिकारी-04
  • सहा.सांख्यिकी अधिकारी-43
  • सर्वेयर,समूह अनुदेशक-68
  • सहा.मत्स्य अधिकारी-8
  • आरएएस-अधीस्थ सेवा-1096
  • तकनीकी सहायक-03
  • बायोकेमिस्ट-13
  • सहा.कृषि और कृषि अनु.अधिकारी-331
  • अनुसंधान सहायक-26
  • सहा.आचार्य चिकित्सा-15
  • प्राध्यापक-कोच स्कूल शिक्षा-2022
  • सब इंस्पेक्टर दूरसंचार-98
  • वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी-14
  • वरिष्ठ अध्यापक-2129
  • सहा.आचार्य (चिकित्सा शिक्षा)-329
  • सहा. आचार्य ( कॉलेज शिक्षा)-574(अन्य विभागों की भर्तियां भी)

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग