27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Ajmer / सोकलिया-अरवड़ में फिर सुनाई दे सकता है गोडावण का कलरव

सोकलिया-अरवड़ में फिर सुनाई दे सकता है गोडावण का कलरव

अजमेर. कभी राज्य पक्षी गोडावण का पसंदीदा प्राकृतिक आवास रहे सोकलिया-अरवड़ क्षेत्र को फिर से आबाद किया जा सकता है। इसके लिए कृत्रिम निषेचन से गोडावण का प्रजनन बढ़ाने के साथ ही प्राकृतिक आवास को…
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Newsdesk

•

Updated: 27 Nov 2026, 5:56 PM IST

Ajmer News

अजमेर. कभी राज्य पक्षी गोडावण का पसंदीदा प्राकृतिक आवास रहे सोकलिया-अरवड़ क्षेत्र को फिर से आबाद किया जा सकता है। इसके लिए कृत्रिम निषेचन से गोडावण का प्रजनन बढ़ाने के साथ ही प्राकृतिक आवास को संरक्षित करने की जरूरत है। इससे क्षेत्र में जैव विविधता को बढ़ावा मिलने के साथ नया पर्यटन केंद्र भी विकसित हो सकता है।

अजमेर जिले के सोकलिया, अरवड़, भिनाय, गोयला, रामसर, मांगलियावास और केकड़ी क्षेत्र गोडावण के प्राकृतिक आवास रहे हैं। यहां के हरे घास के मैदान, झाड़ियों और ऊबड़-खाबड़ भू-भाग में राज्य पक्षी बहुतायत में दिखाई देता था, लेकिन अब यह क्षेत्र से विलुप्त हो चुका है। भारतीय वन्यजीव संस्थान सहित विशेषज्ञ संस्थाएं कई बार सोकलिया, गोयला, रामसर और आस-पास के इलाकों का सर्वेक्षण कर चुकी हैं। दुनिया में अब महज 400 से 500 गोडावण बचे हैं। जैसलमेर में कृत्रिम निषेचन से इनकी संख्या बढ़ाने के प्रयास हुए हैं, जबकि अन्य प्रदेशों में स्थिति चिंताजनक है।

1981 में मिला राज्य पक्षी का दर्जा

गोडावण (ग्रेट इंडियन बस्टर्ड) को वर्ष 1981 में राजस्थान का राज्य पक्षी घोषित किया गया। वर्ष 2013 में राज्य सरकार ने प्रोजेक्ट ग्रेट इंडियन बस्टर्ड शुरू किया। पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार ने 2022-23 के बजट में संरक्षण की घोषणा की। जैसलमेर में अंडे सेने के लिए कृत्रिम हैचरी विकसित की गई हैं। अजमेर जिले में पिछले 10 साल की वन्यजीव गणना में एक भी गोडावण नहीं मिला।

संरक्षित जैविक-प्राकृतिक क्षेत्र

अरवड़ में खरमोर संरक्षित जैविक-प्राकृतिक क्षेत्र बना हुआ है। इसे भी विकसित किया जाए तो खरमोर के साथ गोडावण को भी संरक्षण मिल सकता है।

यों उजड़ा क्षेत्र

  • 50 प्रतिशत तक अतिक्रमण और खनन से जैव विविधता प्रभावित
  • 100 से ज्यादा गोडावण पाए जाते थे सोकलिया क्षेत्र में
  • 75 फीसदी इलाका था संरक्षित क्षेत्र में
  • करें प्रयास तो मिले फायदा
  • बन सकता है राज्य का अहम जैविक-प्राकृतिक क्षेत्र
  • वन विभाग और सरकार चाहे तो संरक्षित हो सकता है क्षेत्र
  • अतिक्रमण और खनन बंद हो पूरे इलाके में
  • कृत्रिम निषेचन से बढ़ाएं गोडावण की संख्या

इनका कहना है... सोकलिया-अरवड़ क्षेत्र तो गोडावण के पसंदीदा क्षेत्र रहे हैं। अतिक्रमण और खनन से इन्हें नुकसान पहुंचा है। अजमेर में भी हैचरी में कृत्रिम निशेषन से ब्रीडिंग कराई जाए तो संख्या बढ़ सकती है। साथ ही मानवीय हलचल, खनन, अतिक्रमण रोकने की आवश्यकता है।